Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Today, the pledge for a drug-free India will be taken in departments and schools.

Sirsa News: विभागों और स्कूलों में आज दिलाई जाएगी नशा मुक्त भारत की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Today, the pledge for a drug-free India will be taken in departments and schools.
सिरसा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को जिलेभर में हजारों लोग नशे के खिलाफ शपथ लेंगे। इसके तहत सभी सरकारी विभागों, संस्थानों व स्कूलों में शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शपथ कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ अवसर पर पूरे देश में जनजागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश व जिले में भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जा सके। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर भी कार्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिससे अभियान की जानकारी घर-घर तक पहुंच सके।
विज्ञापन

एडीसी सहरावत ने कहा कि मंगलवार को स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान सहित सभी विभागों में सुबह 11 बजे शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद सभी संस्थानों को शपथ कार्यक्रम के फोटोग्राफ व वीडियो जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में भेजने होंगे, जिन्हें नशा मुक्त भारत अभियान पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिसके कारण आर्थिक हानि और सामाजिक प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी जानकारी को छिपाएं नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन नशे से मुक्ति दिलाने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों सेआह्वान किया कि वे नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। वहीं नशा मुक्ति केंद्र संचालकों को अपने क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार, डीईओ सुनीता साईं, इंस्पेक्टर सीमा सोढी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed