{"_id":"6aa2db8c42a465ec79049890","slug":"today-the-control-of-the-bar-association-will-be-decided-six-contenders-for-the-presidency-1564-lawyers-will-decide-the-fate-of-the-candidates-sirsa-news-c-128-1-sir1004-164746-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आज तय होगी बार एसोसिएशन की कमान, प्रधानी के लिए छह दावेदार, 1564 अधिवक्ता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आज तय होगी बार एसोसिएशन की कमान, प्रधानी के लिए छह दावेदार, 1564 अधिवक्ता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
Thu, 10 Sep 2026 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए केंद्र पर रखीं ईवीएम।
सिरसा। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। चुनाव समिति ने 10 सितंबर को सभी तैयारियां पूरी कर लीं। बार रूम में बनाए गए मतदान केंद्र पर 9 ईवीएम रखी गई हैं।
प्रधान पद के लिए वर्तमान प्रधान वरिष्ठ अधिवक्ता गंगाराम ढाका, रघुबीर खिंडा, भूपेंद्र खट्टर, सुरेंद्र जाखड़, पूर्व प्रधान आदित्य राठौर और पूर्व प्रधान जीपीएस किंगरा मैदान में हैं। उपप्रधान पद के महिला वर्ग में अमनदीप कौर और मोनिका शर्मा के बीच मुकाबला है। पुरुष वर्ग में संजीव गर्ग, विकास ढिल्लो और गुरतेज सिंह बराड़ प्रत्याशी हैं। सचिव पद के लिए कपिल देव और दर्शन लाल छाबड़ा आमने-सामने हैं।
चुनाव अधिकारी अरविंद्र सिंह वधवा ने बताया कि इनमें से 8 ईवीएम मतदान के लिए इस्तेमाल होंगी। एक मशीन रिजर्व रखी गई है। किसी मशीन में खराबी आने पर उसका तत्काल उपयोग किया जाएगा। चुनाव में 1564 बार सदस्यों को मतदान का अधिकार है। सुबह 8 बजे उम्मीदवारों की मौजूदगी में ईवीएम की जांच होगी।
विज्ञापन
इसके बाद सुबह 9 बजे मतदान शुरू होगा। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी। चुनाव परिणाम शाम करीब 6 बजे घोषित किया जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। उम्मीदवारों ने व्यक्तिगत संपर्क किया। साथ ही व्हाट्सएप संदेशों के जरिए भी मतदाताओं से समर्थन मांगा।