फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Today 7000 candidates will take the exam in two shifts

Sirsa News: आज दो शिफ्टों में 7000 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Fri, 20 Oct 2023 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 20 Oct 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Today 7000 candidates will take the exam in two shifts
सिरसा। ग्रुप डी के पदों के लिए आयोजित होने वाली दो दिवसीय सीईटी की परीक्षा के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार व रविवार को दो-दो शिफ्टों में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें शनिवार को दो शिफ्टों में 7000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए शहर में 39 केंद्र बनाए गए हैं। पहली शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से 11.45 बजे तक और शाम 3 बजे से 4.45 तक परीक्षा रहेगी। अभ्यर्थी प्रात: 7.30 से 9.30 व दोपहर 12.30 से 2.30 के बीच परीक्षा केंद्रों में प्रवेश कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र में एंट्री से पहले अभ्यर्थियों के सोने-चांदी के आभूषण व अतिरिक्त कागजों को गेट पर ही उतरवाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने पंचायत भवन में सीईटी परीक्षा के सफल आयोजन के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ऑब्जर्वर व परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की बैठक की और दिशा निर्देश दिए। रोडवेज की ओर से सभी अभ्यर्थियों को निशुल्क परीक्षा केंद्र तक बसों के माध्यम से पहुंचाया जाना है। जिसके चलते एक दिन पहले ही परीक्षा सिरसा व सिरसा से दूसरे जिलों में जाना शुरू हो गए। सिरसा के अभ्यर्थियों का अंबाला, हिसार और फतेहाबाद में परीक्षा सेंटर दिया गया है। अंबाला जाने के लिए शुक्रवार दोपहर के समय बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भीड़ लगना शुरू हो गई। रोडवेज की ओर से दूसरे जिले में अभ्यर्थियों को भेजने के लिए 265 बसें रिजर्व की गई है। जिनका शुक्रवार को ही संचालन शुरू कर दिया गया। वहीं सिरसा में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल 75 स्कूल बसें लगाई गई है। जोकि अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन


दो पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र ले जा सकेंगे अभ्यर्थी
वहीं उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी अपने साथ कोई भी सामान अंदर नहीं ले जा सकते। परीक्षार्थी को स्वयं सत्यापित एडमिट कार्ड, किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित दो पासपोर्ट साइज फोटो व कोई भी अपना एक पहचान पत्र परीक्षा केंद्र में ले जाने के अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर जैमर की तैनाती और वे ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने व निगरानी के लिए अलग से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए होगी परिवहन की विशेष व्यवस्था

उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा केंद्रों तक सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से 21 व 22 अक्तूबर को परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए परिवहन की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सभी जिलों में पर्याप्त संख्या में बसों की उपलब्धता होगी। सभी परीक्षार्थियों द्वारा एडमिट कार्ड दिखाने पर निशुल्क यात्रा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं, हेल्प डेस्क पर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र व रहने के लिए धर्मशाला इत्यादि की जानकारी दी जाएगी।

परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में लगेगी धारा-144
उपायुक्त ने बताया कि कि ग्रुप-डी की सीईटी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा के दिन कोचिंग सेंटर और प्रिंटिंग स्टेशनरी की दुकानें भी बंद रखी जाएंगी। परीक्षा केंद्रों की पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी उम्मीदवार को मोबाइल फोन नहीं ले जाने दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पार्किंग की भी कोई सुविधा नहीं होगी।


हर स्कूल पर एक ऑब्जर्वर रहेगा नियुक्त
उपायुक्त ने बताया कि हर स्कूल पर एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। फोन व ब्ल्यूटूथ जैसे कोई भी उपकरण परीक्षा केंद्रों में ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इतना ही नहीं, सिटी कोऑर्डिनेटर और ऑब्जर्वर के पास ही मोबाइल फोन रखने की अनुमति होगी। इनके अलावा किसी अन्य स्टाफ के पास फोन नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों द्वारा उपयोग किए जाने वाले ट्राइसाइकिल और परिवहन के अन्य साधनों को परीक्षा केंद्र के कमरों तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित की जाए।


शहर के अलग-अलग रूटों पर रवाना होंगी बसें
बता दें कि रोडवेज की ओर से 74 स्कूल वैनों का संचालन किया जाना है। सिरसा से डबवाली रोड, बरनाला रोड, बेगू रोड, रानियां रोड, हिसार रोड व स्कूल वैनों का संचालन किया जाएगा। जिसमें सवार होकर अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंच सकेंगे और इसके बाद परीक्षा समाप्त होने पर उन्हें बस स्टैंड पर पहुंचाएंगी। इसके लिए यातायात पुलिस की ओर से भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बड़े वाहनों को शहर के बाहरी क्षेत्र से ही निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed