फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Thyroid testing machine in civil hospital broke down, official said - Engineers were called from Delhi, it is being repaired.

Sirsa News: नागरिक अस्पताल में थायराइड जांच की मशीन खराब, अधिकारी बोले- दिल्ली से बुलाए इंजीनियर, कराई जा रही दुरुस्त

Thu, 23 Jan 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 23 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Thyroid testing machine in civil hospital broke down, official said - Engineers were called from Delhi, it is being repaired.
नागरिक अस्पताल में खराब पड़ी थायराइड मशीन।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल में मरीजों को थायराइड की जांच के लिए सुविधा दी गई है। यहां एक सप्ताह से मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं सहित मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ रहा है। इमरजेंसी में जांच करवाने वाले मरीजों को निजी लैब में जाना पड़ता है।

नागरिक अस्पताल प्रशासन के अनुसार मशीन को दुरुस्त करवाने के लिए दिल्ली से इंजीनियर बुलाए गए हैं। मशीन को ठीक कर रहे हैं। इंजीनियर की टीम भी अभी तक मशीन ठीक नहीं कर रही है। इस कारण मरीजों को निजी लैब में जाना पड़ रहा है। यहां पर मरीजों को 300 से 500 रुपये तक देने पड़ रहे है। जानकारी के अनुसार हर छह माह में मशीन खराब हो जाती है। अस्पताल में प्रतिदिन थायराइड की जांच के लिए 50 मरीजों के सैंपल लिए जाते हैं।
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::::

गर्भवती महिलाएं हो रही परेशान

नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं में थायराइड की जांच के अक्सर चिकित्सक लिख देते हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को मशीन खराब होने पर परेशानी उठानी पड़ती है। अधिकतर महिलाएं बिना जांच के ही लौट जाती है। इमरजेंसी में गर्भवती महिलाओं को निजी लैब में जांच करवानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




:::::::::::::::::::::

मशीन में तकनीकी खराबी आई है। दिल्ली से इंजीनियर को बुलाया गया है। जल्द ही मशीन को ठीक करके मरीजों की जांच शुरू कर दी जाएगी। -डॉ. पवन कुमार, एसएमओ नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed