फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Thunderstorm and rain wreaked havoc... three laborers were buried due to the collapse of the wall, more than 250 electric poles fell

आंधी-बारिश ने मचाई तबाई... दीवार गिरने से तीन मजदूर दबे, 250 से ज्यादा बिजली के खंभे गिरे

Sat, 12 Jun 2021 09:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorm and rain wreaked havoc... three laborers were buried due to the collapse of the wall, more than 250 electric poles fell
कालांवाली में आसमानी बिजली गिरने से मरी भेडों को दिखाते व्यक्ति। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में शनिवार शाम करीब पांच बजे आई बारिश और तेज आंधी ने तबाई मचाई दी। इस दौरान 250 से ज्यादा बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए, जिससे बिजली सप्लाई बाधित रही। बारिश से कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया। सिरसा के बाजार और घरों में दीवार और शेड गिर गए। वहीं कालांवाली में दीवार गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए। जबकि बिजली गिरने से 20 भेड़ व बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम को सिरसा में 25 एमएम, कालांवाली में 10 एमएम, खुईयां मलकाना में दस एमएम, पंजुआना में 15 एमएम, गोलवोला में 10 एमएम, रोडी में दस एमएम, ओटू में 6 एमएम बारिश दर्ज की गई। सिरसा की गीता भवन वाली गली में खड़े वाहनों पर रामा ऑप्टिकल शोरूम का छज्जा और छत की चार दीवारी नीचे खड़े वाहनों पर गिर गई। कई जगह वाहन क्षतिगस्त हुए। ईंट और छज्जा गिरने से दो घंटे तक गली में आवाजाही बंद रही। आंधी में पेड़ टूटने से रोड पर खड़ी सब्जी और फलों की रेहड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। लार्ड शिवा कॉलेज के पास दर्पण पोपली के घर पर साथ लगते सब्जी के गोदाम का शेड आकर गिरा। घर में पत्थर गिरे, कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सिरसा 25 एमएम
कालांवाली 10 एमएम
खुईयां मलकाना 10 एमएम
पंजुआना 15 एमएम
गोलवोला 10 एमएम
रोडी 10 एमएम
ओटू 6 एमएम
कालांवाली में बिजली गिरने से 20 भेड़-बकरियां मरी
कालांवाली। बारिश और तेज आंधी से उपमंडल के शहर कालांवाली व विभिन्न गांवों में कई पेड़ व बिजली के पोल टूट गए। अनाज मंडी के गेट के सामने बारिश से बचने के लिए पुराने थाना रोड पर एक दुकान की दीवार के साथ खड़े तीन मजदूर नीचे आ गए। जिन्हें तुरंत साथी मजदूरों ने ईंटों के नीचे से निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में नीचे दबे एक मजदूर काला निवासी मंडी कालांवाली की गंभीर हालत को देखते हुए कालांवाली से सिरसा अस्पताल में रवाना कर दिया। इसके अलावा दो अन्य मजदूरों का कालांवाली के अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। बारिश से हुडा सेक्टर 3 में गत दिनों ही 3 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए बिजली निगम के 33 केवी की चारदीवारी गिर गई। ओढ़ां रोड पर बाबा मंडाला के पास बिजली गिरने के कारण देसराज निवासी कालांवाली की करीब 20 भेड़ व बकरी मर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश व आंधी के कारण कई जगहों पर पोल गिरने की सूचनाएं आई है। हमारी प्राथमिकता बिजली आपूर्ति को चलाना है। नुकसान का आंकलन बाद में किया जाएगा। - चंद्रशेखर जाखड, एसई बिजली निगम सिरसा।

कालांवाली की गली में बारिश के जमा हुए पानी से गुजरते वाहन चालक।  संवाद

कालांवाली की गली में बारिश के जमा हुए पानी से गुजरते वाहन चालक। संवाद- फोटो : Sirsa

बारिश के कारण हिसारिया बाजार रोड पर जमा हुआ बारिश के पानी से गुजरते वाहन  संवाद

बारिश के कारण हिसारिया बाजार रोड पर जमा हुआ बारिश के पानी से गुजरते वाहन संवाद- फोटो : Sirsa

रेलवे फाटक के पास रोड पर गिरे पेड़ों के कारण बंद हुई आवाजाही।  संवाद

रेलवे फाटक के पास रोड पर गिरे पेड़ों के कारण बंद हुई आवाजाही। संवाद- फोटो : Sirsa

रेलवे फाटक के पास मोटरसाइकिल पर गिरा बिजली का पोल।

रेलवे फाटक के पास मोटरसाइकिल पर गिरा बिजली का पोल।- फोटो : Sirsa

शोरूम के छज्जे का मलवा गली में गिरने के बाद बंद पड़ी गली  संवाद

शोरूम के छज्जे का मलवा गली में गिरने के बाद बंद पड़ी गली संवाद- फोटो : Sirsa

गीता भवन वाली गली स्थित शोरूम का छज्जा गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार।  संवाद

गीता भवन वाली गली स्थित शोरूम का छज्जा गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed