फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   three youth arrested with 155 gram heroin

155 ग्राम हेरोइन सहित कैंटर सवार तीन युवक काबू

Sun, 03 May 2020 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
three youth arrested with 155 gram heroin
three youth arrested with 155 gram heroin - फोटो : Sirsa
डबवाली। जिला की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने कैंटर सवार तीन हेरोइन तस्करों को 155 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। सीआईए डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान टीटू निवासी सक्ता खेड़ा, गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक सिंह और सतीश कुमार वासियान चौहान नगर मंडी डबवाली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर चार लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया की सीआईए डबवाली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक जागर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम कोविड-19 की ड्यूटियों के दौरान नाकाबंदी बठिंडा चौक मंडी डबवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सिरसा की तरफ से आ रहे कैंटर गाड़ी में सवार युवकों ने सामने पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर गाड़ी का पीछा कर उक्त युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 155 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed