फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three went on_ power has gone

तीन बजते ही चली गई बिजली

Sat, 06 Sep 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 06 Sep 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
 Three went on_ power has gone
तीन बजते ही बिजली का कट लग गया। मौका था शिक्षक दिवस पर मोदी के लाइव भाषण सुनने का। सभी सरकारी स्कूलों के छात्रों को मोदी का भाषण सुनाने की विशेष व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


लेकिन सुबह-सुबह तेज बारिश के कारण कई बच्चें स्कूल ही नहीं जा पाए। जिन सरकारी स्कूलों में जनरेटर की व्यवस्था नहीं थी, वे भी छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण नहीं सुन पाए, क्योंकि जैसे ही पीएम मोदी का भाषण देने आए वैसे ही लाइट चली गई।
विज्ञापन



बिजली निगम के एसई आरके वर्मा से लाइट कट के बारे में पूछा गया तो वे बोले की बारिश के कारण कई जगहों पर फॉल्ट हुए हैं, उन्हें ठीक किया जा रहा है।

तब उनसे प्रशभन किया कि तीन बजते ही कैसे फॉल्ट हो गए तो वे बोले कौन से एरिया में फॉल्ट पड़ा चेक करके बताया हूं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बिजली काटने के कोई आदेश नहीं आए थे बल्कि सरकार ने अतिरिक्त बिजली देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन स्कूल में सुना मोदी का भाषण
सिरसा। एसएस जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरु उत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

छात्राओं ने भाषण, गीत, कविता पाठ, लघु नाटिका, नृत्य की ओर से अपने शिक्षकों के प्रति स्नेह और सम्मान के भाव क प्रदर्शित किया। इस अवसर पर बारहवीं और मैट्रिक कक्षा में मेरिट में स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या सुमन गौतम ने सभी को शिक्षक दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि एक शिक्षक को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण की तरह एक आदर्श शिक्षक बनाना होगा।

शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के लाइव प्रसारण को प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को दिखाया। विद्यालय की तरफ से सभी विद्यार्थियों और स्टॉफ सदस्यों को दोपहर का भोजन वितरित किया गया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद्म चंद जैन, प्रबंधक हनुमान मल गुजरानी, ट्रस्टी हनुमान मल गुजरानी, ट्रस्टी मक्खन लाल गोयल, कार्यकारिणी सदस्य बलवंत राय जैन, मनोज  गुजरानी, विमला गुजरानी, मंजू गोलछा व भीम सेन पुगलिया ने भी बच्चों को संबोधित किया।


शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों में बच्चों ने सुना पीएम का भाषण
सिरसा। शाह सतनाम गर्ल्स एवं शाह सतनाम जी ब्वॉयज स्कूलों में शुक्रवार  को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों में बड़ी एर्लइ डी स्क्रीनों पर बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण दिखाया व सुनाया गया।

शिक्षक दिवस पर शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या शीला  पूनिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। बाद में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संचालन में उर्मिल शर्मा इंसां, डिंपल इसां, अर्चना इंसां, मीरा इंसां, वंदना इंसां आदि का सहयोग रहा।

छठी  से आठवीं कक्षा के शिक्षकों ने गौशाला जाकर 500 गायों को चारा खिलाया। नौवीं से  10वीं के शिक्षकों ने सरकारी स्कूल में जाकर वहां के बच्चों को टिफिन वितरित किए।


11वीं व 12वीं के शिक्षकों ने स्लम बस्तियों में जाकर गरीब बच्चों को फल, मिठाइयां  वितरित की। इस अवसर पर छात्रों को बड़ी-बड़ी स्क्रीनों पर प्रधानमं त्री नरेंद्र मोदी का भाषण दिखाया व सुनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed