फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three vehicles collide, bike rider dies, another injured

Sirsa News: तीन वाहन भिड़े, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 03 May 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 03 May 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three vehicles collide, bike rider dies, another injured
सिरसा। सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को धिंगतानियां रोड पर हुए हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप घायल हो गया। घायल का नागरिक अस्पताल सिरसा में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरटेक के चक्कर में तीन वाहन आपस में टकरा गए थे, जिससे यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई अभय सिंह ने बताया कि उसके 22 वर्षीय जिंगूराम व 30 वर्षीय मांडू मजदूरी का कार्य करते हैं। शुक्रवार को वह बकरियांवाला गांव से अपने रिश्तेदार को खाना देने के लिए बाइक पर सवार होकर धिंगतानियां रोड पर बन रही फैक्टरी में गए थे। वहां से लौटते समय उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सामने से पिकअप आने पर ओवरटेक के चलते बाइक ट्रैक्टर में जा भिड़ी। इस दुर्घटना में 30 वर्षीय मांडूराम के सिर पर चोट लगी। वहीं जिंगूराम भी घायल हो गया। मांडूराम को चिकित्सकों ने उपचार के लिए अग्राेहा रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक शादीशुदा था तथा उसके दो बच्चे थे। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed