फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three shopkeepers were challaned for selling tobacco outside schools

Sirsa News: स्कूलों के बाहर तंबाकू बेचने पर तीन दुकानदारों के काटे चालान

Tue, 27 Jun 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 27 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three shopkeepers were challaned for selling tobacco outside schools
स्कूल के बाहर लगी दुकान पर तंबाकू बेचने पर चालान करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से मंगलवार को अभियान चलाया। इसमें सरकारी स्कूलों से 100 मीटर की दूरी में तंबाकू बेचने और सिगरेट-बीड़ी का सेवन करने वालों कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने तीन दुकानदारों के चालान किए, 20 से अधिक दुकानदारों चेतावनी दी।
शहर में सार्वजनिक और शिक्षण संस्थानों के बाहर बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू का सेवन करने व बेचने के लिए दुकानें खोली गई हैं। विद्यार्थी तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट जैसे नशे के आदी न हो इसके लिए विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने शहर के कीर्तिनगर स्कूल, थेहड़ मोहल्ला में स्थित स्कूल, खैरपुर स्कूल, चत्तरगढ़पट्टी स्कूल के आसपास के क्षेत्र में जांच की। इस दौरान आसपास के कई दुकानदार सरेआम तंबाकू का सामान बेचते हुए मिले। अधिकारियों ने तीन दुकानदारों के चालान कर दिए, जबकि 20 के करीब दुकानदारों को चेतावनी दी। कई दुकानदारों ने भविष्य में नशे की सामग्री न बेचने को लेकर भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



कॉलेजों के आसपास अभी भी स्थिति खराब, दुकानों पर लगती हैं युवकों की भीड़
शहर के निजी कॉलेज और सरकारी कॉलेजों के आसपास भी कई दुकानदार और रेहड़ी चालक नशे की सामग्री को बेचते हैं। इसके चलते इन दुकानों पर दिनभर युवकों व छात्रों की भीड़ लगी रहती है। युवक सीगरेट, बीड़ी तथा अन्य नशे का यहां पर सेवन करते हुए नजर आते हैं। कुछ दिन पहले विभाग ने हुक्का बार सहित अन्य दुकानों को भी बंद करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी धीरज जोसन ने बताया कि विभाग की तरफ से लगातार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed