फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three poklen machines and 20 tractors installed to strengthen the embankment near Mattad

Sirsa News: मत्तड़ के पास तटबंध मजबूत करने के लिए लगाई तीन पोकलेन मशीनें और 20 ट्रैक्टर

Fri, 21 Jul 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 21 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three poklen machines and 20 tractors installed to strengthen the embankment near Mattad
रोड़ी(सिरसा)। गांव मत्तड़ के पास घग्गर का तटबंध टूटने का खतरा बना हुआ है। तटबंध को मजबूत करने के लिए यहां पर तीन पोकलेन मशीनें, 20 ट्रैक्टर व 150 से अधिक लोग मिट्टी लगाने में लगे हुए हैं। इसके बाद भी यहां पर स्थिति खराब होते हुए नजर आ रही है।
विज्ञापन

तटबंध को मजबूत करने व गांवों को बचाने के लिए लगातार आसपास के करीब पांच गांव के ग्रामीण लगे हुए हैं। यहां पर रात के समय भी लोग पहरा दे रहे हैं। ताकि किसी भी क्षेत्र से पानी का रिसाव न हो सके। वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से लोग लंगर लेकर पहुंचते रहे। इसी बीच हरियाणा शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान महंत करमजीत सिंह व बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला भी लंगर की सेवा लेकर पहुंचे। बाबा बलजीत सिंह दादूवाल भी संगत के साथ लंगर की सेवा लेकर पहुंचे और संगत सहित तटबंध को मजबूत करने में जुट गए। वहीं डेरा की ग्रीन वेलफेयर विंग फोर्स के सदस्य भी मत्तड़ में सहयोग करने पहुंचे।
विज्ञापन


बग्गुवाली के साथ लगते गांव करनौली में पहुंचा फतेहाबाद का पानी
फतेहाबाद में बाढ़ आने के बाद अब घग्गर का पानी सिरसा की तरफ तेजी से आ रहा है। सिरसा की सीमा से सटे फतेहाबाद के करनौली गांव में अब घग्गर का पानी पहुंच चुका है। जबकि इसके दूसरी तरफ सिरसा का गांव बग्गुवाली लगता है। जिसमें सुबह तक पानी पहुंचने का डर बना हुआ है। प्रशासन अधिकारी भी लगातार इस तरह के गांवों में निगाह टिकाए हुए हैं। अगर फतेहाबाद का पानी सिरसा में प्रवेश करता है तो 12 गांवों में बाढ़ के हालात बन जाएंगे। वहीं रंगोई नाले की स्थिति भी लगातार खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed