फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three people who attacked a flour mill operator got 2 years imprisonment

Sirsa News: आटा चक्की संचालक पर हमला करने वाले तीन लोगों को 2 साल कैद

Mon, 17 Mar 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 17 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Three people who attacked a flour mill operator got 2 years imprisonment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। आटा चक्की संचालक पर हमला करने के मामले में न्यायालय ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए दो साल कैद व 3500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दो माह अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। इस मामले में सदर थाना सिरसा पुलिस ने सितंबर 2017 में केस दर्ज किया था।

मामले के अनुसार गांव सिकंदरपुर निवासी कश्मीर सिंह गांव में आटा चक्की का काम करता है। 19 सितंबर 2017 को वह अपनी दुकान में लेटा हुआ था। इसी दौरान जीप में सवार होकर गांव सिकंदरपुर निवासी वीरू राम,लड्डू उर्फ सुनील कुमार व सुभाष उसकी दुकान पर आए। उक्त तीनों ने लाठी से कश्मीर सिंह पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण दुकान पर आए तो हमलावर धमकी देकर भाग गए। पुलिस को दिए बयान में कश्मीर सिंह ने बताया था कि उक्त लोगों से उसका विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते उसपर हमला हुआ। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को इस मामले का निपटारा करते हुए एसीजेएम हिमांशु सिंह ने आरोपी वीरू राम, लड्डू उर्फ सुनील कुमार व सुभाष को दोषी करार देते हुए दो साल कैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed