फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three people riding Inevo injured due to collision of canter: Rajwinder had to pick up the son, daughter-in-law and granddaughter who returned from Canada from Delhi

केंटर की टक्कर से इनेवो सवार तीन लोग घायल : कनाडा से लौटे पुत्र, पुत्रवधु व पौत्री को दिल्ली से लेना गया था राजविंदर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
Three people riding Inevo injured due to collision of canter: Rajwinder had to pick up the son, daughter-in-law and granddaughter who returned from Canada from Delhi
दुर्घटनाग्रस्त इनोवा। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव पंजुआना के निकट एक केंटर ने इनोवा गाड़ी टक्कर मार दी। हादसे में इनोवा में सवार पांच लोगों में से 3 घायल हो गए। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने केंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में घायल गांव कुंडल (पंजाब) निवासी राजविंदर सिंह ने बताया कि उसका लड़का अर्शदीप सिंह, पुत्रवधू लवप्रीत कौर व पौत्री गुरसहज कनाडा से आए थे। उन्हें लेने के लिए वह गांव के राकेश कुमार के साथ इनोवा गाड़ी लेकर दिल्ली गया था। जब वह लौट रहे थे तो गांव पंजुआना के निकट केंटर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में राजविंदर सिंह, चालक राकेश कुमार व लवप्रीत कौरघायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दुर्घटना के बाद केंटर चालक केंटर मौके से फरार हो गया। इस दौरान केंटर की नंबर प्लेट वहीं गिर गई। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने घायल राजविंदर के बयान पर नंबरों के आधार पर केंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed