{"_id":"5eff6d3b8ebc3e42d966deee","slug":"three-people-found-corona-positive-four-helthy-sirsa-news-rtk562371923","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ने कोरोना को दिया मात तो तीन नए मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ने कोरोना को दिया मात तो तीन नए मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर जिले में तीन कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। जबकि अस्पताल में भर्ती चार संक्रमित कोरोना को मात देकर अपने घर लौट गए। शुक्रवार को तीन केस मिलने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 119 पर पहुंच गया है। हालांकि जिले में अब 30 कोविड केस एक्टिव हैं।
शुक्रवार को गांव नथौर निवासी 29 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। वह हाल में ही मध्य प्रदेश से लौटा था। मध्य प्रदेश से आने पर उसका कोविड सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। वहीं दो दिन पहले गांव गिदड़ांवाली का रहने वाला युवक दिल्ली से आया था। यहां पहुंचने पर युवक की तबीयत खराब हो गई थी। उस बुखार और खांसी जुकाम की शिकायत थी। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया। विभाग ने युवक के परिवार के सदस्यों के भी सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। वहीं शहर के कीर्ति नगर में संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाला 51 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सर्वे के दौरान व्यक्ति का संदिग्ध मानकर सैंपल लिया था, जिसमें शुक्रवार को आई रिपोर्ट में व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया।
बता दें कि जिले में अभी 7699 लोगों की रिपोर्ट भेजी गई है, जिसमें 119 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 7305 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अभी इस समय एक्टिव संक्रमितों की संख्या 30 है और 89 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर और महिला समेत जेजे कॉलोनी के दो युवक हुए स्वस्थ
जिले के चोपटा क्षेत्र में भादरा से आए नए चिकित्सक की भी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, जिसके बाद विभाग ने उन्हें घर भेज दिया है। वहीं मोहाली में भर्ती भादरा बाजार की महिला की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे घर भेज दिया गया। वहीं रूपनगर और जेजे कॉलोनी में भी दो युवकों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद विभाग ने दोनों युवकों को घर पर भेज दिया है। यह सभी अब 14 दिन होम क्वारंटीन रहेंगे।
कोट
जिले में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं, वहीं तीन संक्रमित ठीक होकर भी लौटे हैं। जिले में संपर्क में आने वाले और बाहर से आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। संक्रमित पाए गए लोग घरों में रहें और बिना काम घर से बाहर न निकलें।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।