फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three people died in road accident in Sirsa of Haryana

हरियाणा: सिरसा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, युवती सहित तीन की मौत

Sat, 23 Sep 2023 08:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 08:41 PM IST
सार

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। सिरसा में गांव कोटली के पास हादसा हुआ है। वाहन चालकों ने गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया था। वे फतेहाबाद में कंपनी की बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Three people died in road accident in Sirsa of Haryana
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में नेशनल हाईवे पर स्थित गांव कोटली के मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। शवों को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों की पहचान कार चालक सोनू पुत्र दर्शन निवासी खैरेतीखेड़ा फतेहाबाद, संजना पुत्री यशपाल निवासी एमसी कॉलोनी सिरसा और बलराज निवासी मल्लेकां हाल निवासी सेक्टर 20, सिरसा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय बलराज इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था, जबकि सोनू का सिरसा और फतेहाबाद में कोचिंग सेंटर है। 22 वर्षीय संजना भी सोनू के साथ कोचिंग सेंटर में काम करती थी। बलराज और सोनू दोस्त थे। शनिवार को तीनों स्विफ्ट कार में सवार होकर फतेहाबाद में किसी क्लाइंट से मिलने के लिए गए थे। शाम पांच बजे वे सिरसा की तरफ वापस आ रहे थे तो गांव कोटली के पास कार अनियंत्रित होकर रोड से उतर गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्पीड अधिक होने के कारण कार अनियंत्रित होकर रोड से उतरी और कई पलटे खाते हुए पेड़ से जा टकराई। राहगीरों ने कार की खिड़की और शीशे तोड़कर तीनों को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल में जांच के लिए पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब डिंग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों के शव नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलराज के तीन बच्चे व सोनू की है एक लड़की
मृतक के परिजन गुरी ने बताया कि बलराज विवाहित था। उसकी दो लड़कियां व एक लड़का है। सोनू के परिजन नरेश कुमार ने बताया कि सोनू भी विवाहित था और उसकी एक बेटी है। उसके फतेहाबाद और सिरसा में कोचिंग सेंटर हैं। तीनों के शवों का रविवार को पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed