फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three miscreants on a bike beat up the driver and looted the pickup

Sirsa News: बाइक सवार तीन बदमाशों ने ड्राइवर से मारपीट कर पिकअप लूटी

Thu, 28 Nov 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants on a bike beat up the driver and looted the pickup
सिरसा। गांव पोहड़का रोड पर बुधवार रात को तीन बदमाश पिकअप के ड्राइवर से मारपीट कर गाड़ी लूटकर फरार हो गए। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने पिकअप मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के गांव चाइया निवासी सुखबीर पुत्र दौलत राम ने बताया कि वह राज मिस्त्री है। 28 अक्तूबर को उसने सिरसा से एक पिकअप खरीदी थी। इस पर उसने गांव चिलकनी ढाब निवासी सुरेश कुमार को ड्राइवर रखा था। सुखबीर का कहना है कि उसने पिकअप सब्जी ले जाने के काम पर लगाई थी।
विज्ञापन

वे रोजाना ऐलनाबाद से पिकअप में सब्जी लादकर राजस्थान ले जाते थे। बुधवार रात करीब 8 बजे ड्राइवर सुरेश कुमार पिकअप लेकर ऐलनाबाद जा रहा था। जब वह पोहड़क रोड पर पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिकअप रुकवाई और ड्राइवर से मारपीट कर पिकअप लूटकर फरार हो गए। इसके बाद ड्राइवर सुरेश ने फोन करके वारदात की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि सुखबीर का बयान दर्ज करके अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed