फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three man take guns in there hand

हाथों में बंदूकेें और पिस्टल लेकर इलाके में दहशत फैलाने निकले तीन युवक

Fri, 28 Apr 2017 12:11 AM IST
amarujala/Sirsa
amarujala/Sirsa Updated Fri, 28 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
हाथों में बंदूकें और पिस्टल लेकर इलाके में दहशत फैला रहे गाड़ी में सवार तीन युवकों पुलिस ने नाकाबंदी करके दबोचा। युवकों के पास आधुनिक बंदूकें, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस मिले हैं। डिंग थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वीरवार दोपहर पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया और अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन


डिंग थाना में तैनात एएसआई सुभाष बुधवार शाम सुचान में गश्त कर रहा था। इसी दौरान फोन पर सूचना मिली की तीन लड़के जिनके पास बंदूकें और पिस्तौल हैं, ये लड़के हथियारों के बल पर इलाके में दहशत फैला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुचान फाटक के पास नाकाबंदी कर दी। पुलिस वाहनों की जांच करने लगी तभी दस मिनट बाद सफेद रंग की एक गाड़ी सामने से आती दिखाई दी। पुलिस कर्मचारियों ने गाड़ी को रुकवाया। पूछताछ में चालक सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम चंद्रमोहन निवासी ढांड जिला फतेहाबाद, परिचालक सीट साइड बैठे युवक ने अपना नाम विजयपाल निवासी गांव रामसरा व पिछली सीट पर बैठे युवक की पहचान विनोद कुमार निवासी डिंग मंडी के रूप में हुई। विजयपाल व विनोद कुमार के हाथ में 12 बोर की दो बंदूकें थीं। चंद्रमोहन के पास एक पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने विनोद व विजय पाल के पास 34 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने हथियारों का लाइसेंस दिखाने को कहा तो तीनों युवक लाइसेंस प्रस्तुत न कर सके और सभी हथियार अवैध पाए गए। पूछताछ में चंद्रमोहन, विजयपाल व विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका इरादा इलाका वासियों में अपनी दहशत पैदा करना था। तीनों शराब कारोबारियों के साथ जुडे़ हुए हैं। पुलिस ने तीनों का अपराधिक रिकॉर्ड जांचा तो पता चला कि तीनों युवक आपराधिक प्रवृृति के हैं और तीनों के खिलाफ ही विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। विनोद कुमा के खिलाफ मारपीट व जान लेवा हमला करने के पांच मुुकदमें, विजय पाल के खिलाफ तीन केस व चंद्रमोहन के खिलाफ एक आपराधिक केस चल रहा है।
विज्ञापन


अदालत ने भेजा जेल

तीनों आरोपियों से अवैध हथियार कब्जे में लेकर उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। युवकों का मकसद हथियारों से लैस होकर डिंग इलाके में अपनी दहशत पैदा करना था, ताकि लोग उनसे खौफ खाने लगे। आरोपी विनाद कुमार, विजयपाल व चंद्रमोहन को वीरवार दोपहर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, थाना डिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed