फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three incidents of snatching in three days, SP will form a special team

Sirsa News: तीन दिन में झपटमारी की तीन घटनाएं, एसपी करेंगे विशेष टीम का गठन

Thu, 07 Sep 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three incidents of snatching in three days, SP will form a special team
एमआईटीसी काॅलोनी में मकान के आगे बैठकर छीना झपटी की जानकारी देती बुजुर्ग महिला ।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। आप अगर घर से घूमने के लिए निकल रही हैं या कोई बाइक सवार आपसे पता पूछता है। तो जरा सावधान रहिये। वह आप पर हमला कर सोने या अन्य कीमत सामान छीनकर ले जा सकता है। तीन दिन में हुई झपटमारी की तीन घटनाएं इसी पुष्टि कर रही हैं। वहीं इन घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण दो दिन में विशेष टीम का गठन करेंगे।
बुधवार शाम को घर के बाहर गली में टहल रही एक बुजुर्ग महिला के कान की बाली झपटकर बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। एमआईटीसी कॉलोनी निवासी करीब 90 वर्षीय बुजुर्ग वेद प्रकाश बुधवार देर शाम को घर से बाहर गली में टहलने के लिए निकली थीं। घर से कुछ ही दूरी पर जाने के बाद एक युवक ने झपटा मार उसके कान से बाली छीन ली और अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया। पूरी घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पता पूछने के बहाने वारदात को दिया अंजाम
वीरवार सुबह करीब आठ बजे गांव चौटाला के वार्ड नंबर नौ निवासी 45 वर्षीय मूर्तिदेवी पत्नी प्रभु दयाल घर के बाहर झाडू लगा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर नकाबपोश दो युवक पास आकर खड़े हो गए और पता पूछने लगे। तभी एक युवक ने महिला के दोनों कानों की बालियां झपट लीं और बाइक पर फरार हो गए। पीड़ित महिला मूर्तिदेवी ने मामले की शिकायत चौटाला चौकी में दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीतनगर में भी हुई थी छीना झपटी की वारदात
मंगलवार को शहर के प्रीत नगर क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने छीना झपटी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए थे। कीर्तिनगर चौकी में पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। लेकिन अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।

किस क्षेत्र में घटनाएं ज्यादा, खंगाला जाएगा डाटा
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के अंतर्गत आने वाले डबवाली, चोपटा, ओढां, कालांवाली, बडागुढ़ा आदि क्षेत्र की आपराधिक घटनाओं की हिस्ट्री खंगाली जाएगी। जिन क्षेत्र में ज्यादा घटनाएं होती हैं, वहां पर विशेष टीम कार्रवाई करेगी। उस क्षेत्र के अपराधियों पर नजर रखी जाएगी।











वर्जन
छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया जाएगा। पुराने आरोपियों से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी, ताकि जिले में बढ़ रही इस तरह की वारदात की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। - विक्रांत भूषण, पुलिस अधीक्षक, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed