फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three hours wait for an oxygen cylinder

एक ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए तीन घंटे का इंतजार

Sat, 01 May 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Three hours wait for an oxygen cylinder
सिरसा। शहर के अस्पतालों में शनिवार को भी ऑक्सीजन की किल्लत जारी रही। अस्पताल और घरों में आइसोलेशन मरीजों के परिजन किराये के वाहनों में ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर पहुंचे। एक-एक सिलिंडर के लिए उन्हें करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। शहर के डबवाली रोड स्थित ऑक्सीजन केंद्र पर पुलिस सुरक्षा में ऑक्सीजन बांटी जा रही है। तीन दिन से तीमारदार कतारों में लग कर ऑक्सीजन सिलिंडर ले रहे हैं।
विज्ञापन

डबवाली रोड स्थित ऑक्सीजन सप्लाई केंद्र पर सिलिंडर से भरा कैंटर पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचा। हालांकि किल्लत के कारण अब सरकार ने सिरसा में ऑक्सीजन का कोटा साढ़े सात मीट्रिक टन कर दिया है। जबकि पहले यह दो मीट्रिक टन था। सिरसा में शनिवार दोपहर एक बजे तक सवा दो मीट्रिक टन का स्टॉक शेष था। हालांकि ऑक्सीजन लेने के लिए आने वाले लोगों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

तीमारदारों का दर्द
शहर की अग्रेसन कॉलोनी के रहने वाले कृष जैन अपनी माता के लिए ऑक्सीजन लेने के लिए पहुंचा। उन्होंने बताया कि इंतजार के साथ साथ एक दिक्कत यह भी है कि वे छोटे सिलिंडर में गैस बड़ी मुश्किल से मिलती है। क्योंकि एजेंसी में बड़े सिलिंडर ही है। वहीं शहर के सब्जी मंडी से आए अशोक कुमार ने बताया कि वह दस बजे से ऑक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगा हुआ है। 12 बजने को हो गए, अब बारी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सुखचैन कॉलोनी के हरविंद्र कुमार ने बताया कि बेटे को सांस की बीमारी है। ऑक्सीजन लगने पर ही उसे सांस आती है। परिवार में कोई अन्य सदस्य न होने के कारण उन्हें ही ऑक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए पहुंचना पड़ता है। काफी समय से बेटे को बीमारी होने के कारण परेशानी आ रही है। गैस की किल्लत के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नुहिया वांली के रमेश कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए सुबह 10 बजे एजेंसी पर पहुंचा था। एजेंसी पर सिलिंडर के बदले सिलिंडर मिल रहा है। छोटे सिलिंडर होने के कारण सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी के पास बड़े सिलिंडर होने के कारण उन्हें रोका हुआ है। परिवार में माता बीमार है और ऑक्सीजन देने पर ही उन्हें सांस आती है। सिलिंडर समय पर न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अन्य किसी स्थान से बड़ा सिलिंडर भी नहीं मिल पा रहा। गांव दूर होने के कारण भी किराये के वाहन पर ही सिलिंडर लेने के लिए पहुंचना पड़ रहा है।
पहले सिरसा के लिए ऑक्सीजन का कोटा दो टन का निर्धारित किया था। अब कोटा साढ़े सात मीट्रिक टन कर दिया गया है।
- कृष्ण कुमार, सीएमओ, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed