{"_id":"6a0df16e5c78fdaecc0211ce","slug":"three-firs-filed-for-tampering-with-the-burning-pyre-at-the-cremation-ground-relatives-warned-of-a-protest-with-punjabs-farmer-organizations-sirsa-news-c-127-1-ftb1011-154200-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: श्मशान घाट में जलती चिता के साथ छेड़छाड़ करने पर तीन पर प्राथमिकी, परिजनों ने दी पंजाब के किसान संगठनों संग प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: श्मशान घाट में जलती चिता के साथ छेड़छाड़ करने पर तीन पर प्राथमिकी, परिजनों ने दी पंजाब के किसान संगठनों संग प्रदर्शन की चेतावनी
Wed, 20 May 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 20 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
रतिया। शहर के राम बाग श्मशान घाट में महिला की जलती चिता के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने महिला के भाई अवतार सिंह की शिकायत पर हरपाल सिंह, रणजीत सिंह और सन्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अवतर सिंह ने आरोप लगाया कि 14 मई की शाम लगभग 6 बजे श्मशान घाट में उसकी बहन की चिता को पानी डालकर बुझाया और शव के अवशेषों के साथ छेड़छाड़ की गई जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।
मृतका के मायके पक्ष के लोग पंजाब से रतिया पहुंचे और एएसपी से मिलकर पुलिस को 36 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे पंजाब के किसान संगठनों के साथ मिलकर रतिया में प्रदर्शन और घेराव करेंगे। आरोप है कि श्मशान घाट में लगे सीसीटीवी में चिता के साथ छेड़छाड़ और उस पर पानी डालते लोगों के दृश्य स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुए हैं।
जेठ-जेठानी की प्रताड़ना से तंग आकर की थी आत्महत्या : गांव बबनपुर में 13 मई को एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि महिला ने अपने जेठ और जेठानी पर उसे प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। महिला की मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार के लिए दोनों पक्षों ने रतिया में हंगामा किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में महिला का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मायका पक्ष ने आरोप लगाए थे कि दाह संस्कार के बाद अगले दिन जब वे श्मशान घाट पहुंचे तो चिता के साथ छेड़छाड़ हुई देखी। उन्होंने श्मशान घाट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो कुछ लोग चिता पर पानी डालते नजर आए। पुलिस प्रवक्ता विनोद ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद