{"_id":"58dab88e4f1c1bfe0a63f616","slug":"three-days-early-father-gifted-car-overspeed-take-life-of-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले पिता ने बेटे को गिफ्ट की थी नई कार, ओवर स्पीड से हुआ हादसा, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन पहले पिता ने बेटे को गिफ्ट की थी नई कार, ओवर स्पीड से हुआ हादसा, गई जान
amarujala/Sirsa
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Jayant Bansal (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के हुडा सेक्टर 20 से ग्लोबल स्पेस की तरफ जाने वाली सड़क पर मंगलवार दोपहर भीषण हादसे में कार में सवार 16 वर्षीय नाबालिग छोटे बेटे जयंत बंसल की मौत हो गई। मृतक शहर के जाने-माने आढ़ती रूपेश बंसल का बेटा था। घटना की सूचना मिलने पर हुडा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।
रूपेश बंसल का सिरसा में आढ़त का कारोबार है। उनका घर बरनाला रोड स्थित इरा ग्रुप में है। रूपेश बंसल का 16 वर्षीय बेटा जयंत बंसल कई दिनों से नई कार दिलाने की फरमाइश कर रहा था। अपने छोटे बेटे की मांग पूरी करते हुए पिता ने तीन दिन पहले उसे नई कार गिफ्ट की। जयंत नई कार मिलने पर बहुत खुश था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह कार चलाकर ग्लोबल स्पेस से होकर बरनाला रोड स्थित हुडा चौकी की तरफ आ रहा था। जयंत ने कार को ओवर स्पीड चलाई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और हुडा ग्रीन बेल्ट की दीवार से जा टकराई। टक्कर भीषण थी, जिसके धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। जयंत टक्कर के साथ ही अगला शीशा तोड़कर सड़क पर आ गिरा। उसका मोबाइल भी सड़क पर पड़ा मिला। धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर हुडा चौकी प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। मोबाइल से मृतक के परिजनों का नंबर मिला। पुलिस ने रूपेश बंसल को घटनाक्रम की जानकारी दी।
सड़क हादसे ने पहले पिता, फिर पत्नी और अब बेटे को छीना
जयंत बंसल की मौत ने पूरे परिवार को आंसुओं में डुबो दिया है। कारोबारी रूपेश बंसल के पिता की मौत कुछ साल पहले सड़क दुर्घटना में हुई थी। परिवार सदमे से उभरा ही था कि कुछ महीने पहले स्कूटी सीखते समय सड़क दुर्घटना में उसकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
जिस प्रकार से ये हादसा हुआ, उसका मुख्य कारण कार का अपनी टॉप स्पीड पर होना सामने आ रहा है। कार 150 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड पर थी, जिससे लोहे की क मोटी ग्रिल को तोड़ते हुए कार दीवार सेे टकराई। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
अशोक कुमार, इंचार्ज हुडा चौकी, सिरसा