फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three-day state level 56th Haryana State School Sports Competition will start from today at MSG Indian Sports Village

Sirsa News: एमएसजी भारतीय खेल गांव में आज से शुरू होगी तीन दिवसीय राज्यस्तरीय 56वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता

Mon, 16 Oct 2023 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Oct 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three-day state level 56th Haryana State School Sports Competition will start from today at MSG Indian Sports Village
सिरसा।
विज्ञापन

तीन दिवसीय राज्यस्तरीय 56वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार से डेरा सच्चा सौदा स्थित एमएसजी भारतीय खेल गांव में शुरू होगी। इसका शुभारंभ जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता करेंगे। प्रतियोगिता के तहत स्विमिंग, वाटर पोलो व जूडो के खेल एमएसजी भारतीय खेल गांव में होंगे, जबकि वालीबाल के मुकाबले शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में होंगे। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर से करीब दो हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी सिरसा पहुंच चुके हैं।

- यहां-यहां होगी प्रतियोगिताएं

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के तहत सिरसा में स्विमिंग, वाटर पोलो, वालीबाल व जूडो के खेल होंगे। इनमें स्विमिंग, वाटर पोलो व जूडो प्रतियोगिता एमएसजी भारतीय खेल गांव में होगी। जबकि वालीबाल प्रतियोगिता शहर में बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह खेल परिसर में होगी। स्विमिंग व वाटर पोलो में लड़के व लड़कियां दोनों वर्ग की टीमें भाग लेंगी, जबकि जूडो में लड़के और वालीबाल में सिर्फ लड़कियां भाग लेंगी।
विज्ञापन




जिला शिक्षा व खेल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सिरसा में आज 17 अक्तूबर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय 56वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो रही है। सिरसा में स्विमिंग, वाटर पोलो, वालीबाल व जूडो के खेल होंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed