फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   three corona infected together

हरियाणा पुलिस का जवान, आईटी कंपनी का कर्मचारी और 80 वर्षीय बुजुर्ग मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 28 May 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
three corona infected together
एंट्री प्वाइंट पर खड़े पुलिस कर्मी और नाकाबंदी करते नप कर्मी। - फोटो : Sirsa
जिले में वीरवार को एक साथ तीन कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों में एक हरियाणा पुलिस का जवान है तो दूसरा आईटी कंपनी का कर्मचारी है, जबकि तीसरा बुजुर्ग मरीज निजी अस्पताल में भर्ती था। संक्रमितों की संख्या बढ़ते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग ने तीनों संक्रमितों को सिविल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, जिनमें नौ मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और पांच एक्टिव मरीज अब भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों संक्रमितों के संपर्क में आए 39 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

संक्रमित हुए मरीजों में जिले के रोहिडांवाली गांव का रहने वाला युवक हरियाणा पुलिस में नौकरी करता है जिसकी ड्यूटी 14 मई को गुरुग्राम में राइडर के तौर पर लगाई गई थी, जो 20 मई को अपने गांव लौटा। पुलिसकर्मी ने खांसी जुकाम होने के बाद 25 मई को अपनी जांच करवाई, जिसमें वह संक्रमित पाया गया है। दूसरा 80 वर्षीय बुजुर्ग जिले के फतेहपुरिया गांव का रहने वाला है। वृद्ध को बीते दो माह पहले सांस की बीमारी हो गई थी, जिस कारण उसे एक माह पहले शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार को लिए गए सैंपल में वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता के साथ उसके 16 परिवार के सदस्यों और निजी अस्पताल के स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया है। वहीं जिले के पनीहारी गांव का तीसरा मरीज पुणे के आईटी कंपनी में काम करता है और 22 मई को वह अपने घर लौटा था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिजनों के आग्रह पर युवक ने 27 मई को सिविल अस्पताल में जांच करवाई थी।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के तीन मामले सामने आए। एक दिन में ही कोरोना के तीन केस आते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिले के गांव पनिहारी में पूणे की एक निजी कंपनी में काम करने वाला युवक 22 मई को अपने गांव लौटा। युवक के गांव में आते ही अड़ोस-पड़ोस के लोगों ने युवक को समझाया कि वह अपनी जांच करवा लें, लेकिन युवक ने अपनी जांच नहीं करवाई। बीती 27 मई को परिजनों के दबाव के चलते युवक सिविल अस्पताल में पहुंचा और अपनी जांच करवाई, जिसमें वीरवार को आई रिपोर्ट के अनुसार युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया और वहीं उसके संपर्क में आए तीन लोगों को सिविल अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गुरुग्राम से ड्यूटी कर गांव रोहिड़ांवाली मेें अपने घर लौटे हरियाणा पुलिस में तैनात एक अस्थायी कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। युवक हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर तैनात है। लॉकडाउन के तहत उक्त कर्मचारी की ड्यूटी 14 मई को गुरुग्राम में राइडर के तौर पर लगाई गई थी। लॉकडाउन में ड्यूटी करने के बाद कर्मचारी 20 मई को छुट्टी पर आया था। बाहर ड्यूटी देने के चलते 25 मई को उक्त कर्मचारी ने अपना टेस्ट करवाया। 28 मई को कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उक्त कर्मचारी के साथ-साथ उसकी पत्नी, 3 बच्चे और माता-पिता सहित 6 लोगों को आइसोलेट किया है और सैंपल लेकर जांच के लिए ळोज दिया गया है। इसके साथ ही विभाग की टीमें स्क्रीनिंग के लिए रोहिड़ांवाली पहुंच चुकी है। प्रशासन द्वारा पुलिसकर्मी के मोहल्ले को सील करने के साथ-साथ गांव में आवागमन बंद कर दी है। इसके अलावा विभाग की ओर से गांव में स्क्रीनिंग और कोरोना के फैलाव को रोकने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए टीमें लगाई जा रही हैं। वहीं प्रशासन ने गांव को सैनिटाइजर का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम निर्मल नागर ने गांव मेें पहुंचकर लोगों से घरों में रहने की अपील की।
वहीं रानियां क्षेत्र के गांव फतेहपुरिया में 80 वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। रानियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. नरेश सहारण ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में भेज कर सक्रीनिंग और सैंपलिंग का कार्य शुरू कर दिया है। गांव फतेहपुरिया का 80 वर्षीय वृद्ध पिछले 2 माह से सांस की तकलीफ होने के कारण सिरसा के एक निजी अस्पताल में एक माह से उपचार करवा रहा था। इस दौरान चिकित्सकों को कोरोना संक्रमण का अंदेशा होने पर 26 मई को पीड़ित का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जिसकी रिपोर्ट वीरवार को पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने वृद्ध को निजी अस्पताल से सिविल अस्पताल में भर्ती कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के 30 सदस्यों के सैंपल लेकर परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया। कोरोना संक्रमित पाए गए वृद्ध के घर के आसपास के 50 घरों को कंटेनमेंट जोन और पूरे गांव के 315 घरों की आबादी को बफर जोन घोषित कर दिया है। जहां लोगों का आवागमन बंद कर स्वास्थ्य और खाद्य सामग्री के लिए इंतजाम किया गया है। थाना प्रभारी साधु राम ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार फतेहपुरिया को लगने वाली सभी रास्तों को सील किया जा रहा है और लोगों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। गांव के चारों ओर नाके लगाकर लोगों का प्रवेश बंद किया गया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार वास्तव में पुलिस की पूरी टीम गांव में तैनात कर दी है और लोगों को घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है।
हवन में शामिल लोगों को किया क्वारंटीन
वीरवार को संक्रमित वृद्ध के बेटे के खेत में नवनिर्मित ढाणी का शुभ मुहूर्त रखा गया। इस दौरान कई लोग शामिल हुए आशंका जताई जाती है कि सुखराम के संपर्क में आने वाले उनके बेटे और अन्य लोग भी संक्रमित हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संदिग्ध लोगों का सैंपल लेकर क्वारंटीन कर दिया है।
निजी अस्पताल के कर्मचरियों के भी लिए सैंपल
सिरसा के निजी अस्पताल के डॉ. नवचन सिंह ने बताया की अस्पताल की पूरी टीम के सैंपल भेज कर मेडिकल चेकअप करवाया दिया है, ताकि किसी को वायरस के संक्रमण का अंदेशा न रहे। इसके अलावा अस्पताल को पूरी तरह से सैनिटाइज करवाया जा रहा है।

जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों के परिवार सदस्यों को भी आइसोलेट किया गया है। आवागमन में दी गई छूट के कारण मामले बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखें। मास्क का प्रयोग करें और जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें।
-डॉ. सुरेंद्र नैन सीएमओ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed