{"_id":"65ad46f8ae18550cb20d0579","slug":"three-accused-of-robbing-a-bank-employee-arrested-three-others-identified-sirsa-news-c-128-1-sir1002-13967-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बैंक के कर्मी से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बैंक के कर्मी से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य की हुई पहचान
विज्ञापन
पकड़े गए तीन आरोपी पुलिस टीम के साथ ।
सिरसा। निजी बैंक के कर्मचारी पर हमला कर 1.74 लाख रुपये लूटने के मामले में तीन आरोपियों को ऐलनाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 51,500 की राशि भी बरामद की है। इसके साथ ही तीन अन्य आरोपियों की भी पहचान की गई है।
ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान अजय कुमार, विजय कुमार व अजय कुमार निवासी गांव तलवाड़ा खुर्द के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि विकास कुमार निवासी ढुढियांवाली उज्जीवन बैंक में काम करता है। 18 जनवरी को लोगों से पॉलिसी के पैसे एकत्रित करने के लिए गांव तलवाड़ा खुर्द आया हुआ था। गांव तलवाड़ा खुर्द में लोगों से पैसे एकत्रित कर बाइक पर बैंक में पैसे जमा कराने के लिए लौट रहा था। जब वह गांव से निकला तो उसपर बाइक सवार तीन युवकों ने हमला कर दिया और उससे एक लाख 64 हजार रुपये लूट लिए। आरोपी जाते-जाते उससे उसकी जेब में रखे 7 हजार रुपये भी ले गए। वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने विशेष टीम का गठन किया था।
ऐलनाबाद थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करते हुए लूटे रुपयों में से साढ़े 51 हजार और टैब बरामद कर लिया। आरोपियों ने वारदात में तीन अन्य युवकों के शामिल होने के बारे में भी बताया है। थाना प्रभारी ने कहा कि बाकी आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर बाकी राशि बरामद की जाएगी।