फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three accused of cyber fraud of Rs 12.22 lakh arrested from Rajasthan

Sirsa News: 12.22 लाख की साइबर ठगी के तीन आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 05 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three accused of cyber fraud of Rs 12.22 lakh arrested from Rajasthan
सिरसा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 12.22 लाख की ठगी के मामले में तीन आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी आरोपी विष्णु कुमार निवासी चक 5 जिला बीकानेर, अभिषेक कुमार निवासी मारिया बरोड़ा की ढाणी मुंजासर व अनिल निवासी जमनगर मियां जिला फलोदी राजस्थान का रहने वाला है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि राज कुमार निवासी रानियां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 11 अक्तूबर 2025 को अज्ञात नंबर से उसके मोबाइल फोन पर फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आप हमारे टेलीग्राम एप से जुड़कर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमा सकते हो। इसके बाद वह उक्त शख्स द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक कर कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने के चक्कर में धीरे-धीरे पैसे निवेश करने लगा।
विज्ञापन

आरोपियों ने पैसों को प्रॉफिट के रूप में डबल कर उसके अकाउंट में भेजने शुरू कर दिए। पैसे के लालच में आकर वह पूरी तरह से साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस गया और कुल 12 लाख 22 हजार 165 रुपये निवेश कर दिए। उसने अपने पैसे वापस निकालने के लिए लिंक पर क्लिक किया तो लिंक पूरी तरह से बंद हो गया। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर 12 अक्टूबर 2025 को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने ठगी में शामिल तीन आरोपियों को राजस्थान के फलोदी से काबू कर लिया। तीनों आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed