फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Those who stab in the back have to be taught a lesson: Abhay Singh Chautala

पीठ में छुरा घोंपने वालों को सीखाना है सबक : अभय सिंह चौटाला

Thu, 19 Sep 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Those who stab in the back have to be taught a lesson: Abhay Singh Chautala
कार्यकर्त्ता बैठक करते इनेलो विधायक अभय चौटाला व हलोपा विधायक गोपाल कांडा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इनेलो-हलोपा एवं बसपा का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को बेगू रोड स्थित निजी रिजोर्ट में हुआ। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने संबोधित किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो की पीठ में छुरा घोंपने वालों को कार्यकर्ता सबक सिखा देंगे। 2019 में उनकी पार्टी ने एक उम्मीदवार को सहारा देने का काम किया था। चुनाव आते ही वह इनेलो की पीठ में छुपा घोंपकर कांग्रेस की गोद में जा बैठा। इनेलो ने 20 साल का बनवास देखा है। अब प्रदेश में इनेलो-हलोपा व बसपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पैसे लेकर टिकटें बांटी हैं। कांग्रेस का दीवाला पीट चुका है।

-
कांडा बोले- पांचों विधानसभा क्षेत्र में इनेलो का करें समर्थन
गोपाल कांडा ने हरियाणा लोकहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ऐलनाबाद, रानियां, डबवाली व कालांवाली सहित जहां-जहां भी गठबंधन के प्रत्याशी हैं, उनकी मदद करें। गोबिंद कांडा ने कहा कि कार्यकर्ता अर्जुन चौटाला की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करें। कार्यकर्ता सम्मेलन को वरिष्ठ इनेलो नेता पवन बैनीवाल, इनेलो के शहरी जिला प्रधान गंगाराम बजाज, शहरी जिलाध्यक्ष गुरविंद्र गिल, हलोपा के जिलाध्यक्ष जय सिंह कुसुम्बी, बसपा के जिला प्रधान भूषण लाल बरोड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed