फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Those coming to the hotel, restaurant and Dharamshala will have to enter name, address and mobile number.

होटल, रेस्टोरेंट व धर्मशाला में आने वालों का दर्ज करना होगा नाम, पता व मोबाइल नंबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Those coming to the hotel, restaurant and Dharamshala will have to enter name, address and mobile number.
सिरसा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला पुलिस हाई अलर्ट पर है और सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं और व्यापक सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रभावी तरीके से तैयारी चल रही है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर करीब 1200 अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अपनी ड्यूटी के दौरान पूरी सावधानी व सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि आम आदमी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लिया जाए तथा असामाजिक व संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी जाए और उनके साथ सख्ती से निपटा जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नही कि जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला व गेस्ट हाउस इत्यादि पर विशेष चेकिंग अभियान चला कर वहां रह रहे लोगों के बारे में जानकारी हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed