{"_id":"618184bacbe6c96c6b55b16e","slug":"this-victory-is-not-mine-but-the-victory-of-farmers-against-agricultural-laws-abhay-singh-chautala-sirsa-news-hsr616018448","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलनाबाद उपचुनाव: अभय चौटाला बोले-यह मेरी नहीं, कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलनाबाद उपचुनाव: अभय चौटाला बोले-यह मेरी नहीं, कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की जीत
Wed, 03 Nov 2021 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:04 AM IST
सार
ऐलनाबाद उपचुनाव में जीत के बाद अभय सिंह चौटाला ने पूरा श्रेय किसानों और मजदूरों को दिया। उन्होंने कहा कि खुल्लम-खुल्ला पैसा बांटा गया। कांग्रेस ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। लेकिन किसानों की जीत अंत में हुई। उन्होंने सरकार पर मशीनरी का दुरुपयोग किए जाने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अभय सिंह चौटाला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऐलनाबाद उपचुनाव जीतने के बाद अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अगर भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग और हॉर्स ट्रेडिंग न करती तो हमारी 20 हजार मतों से ज्यादा की जीत होती। कांग्रेस और भाजपा दोनों पिछले सात साल से मिले हुए है। यह उपचुनाव भी दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर लड़ा है और कांग्रेस ने अपना वोट भाजपा को दिलवाया है। जिस कारण 35 हजार वोट लेने वाली कांग्रेस जमानत भी नहीं बचा पाई। उन्होंने बताया कि किसान, मजदूर व आमजन के सहयोग व आशीर्वाद से ऐलनाबाद उपचुनाव में उनके मत-प्रतिशत के साथ-साथ वोटों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई। जिसके कारण उनकी इस उपचुनाव में जीत हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: किसान आंदोलन का फैक्टर नहीं आया काम, विरोध के बावजूद बढ़ा भाजपा का वोट बैंक
विज्ञापन
किसानों को हराने के लिए भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार द्वारा जमकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। मतदाताओं की बोली लगाकर खुल्लम-खुल्ला पैसा बांटा गया और सरेआम हॉर्स ट्रेडिंग की गई। बावजूद इसके सरकार हारी और जीत किसानों की हुई। अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है, तो उन्हें तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अभय चौटाला ने कहा कि वे सिंघु और टीकरी बॉर्डर जाएंगे और इस जीत को किसानों को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि अबकी बार दो नहीं, तीन दिवाली मनाई जाएगी।
विज्ञापन