फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   third report negative of both corona infected children

कोरोना संक्रमित दोनों बच्चों की तीसरी रिपोर्ट आई निगेटिव

Sun, 12 Apr 2020 05:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
third report negative of both corona infected children
सिविल अस्पताल सिरसा। - फोटो : Sirsa
जिले के बंसल कॉलोनी कोरोना के तीन मरीजों में से दो मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिले में इस समय केवल एक ही मरीज पॉजिटिव है। जिसका अभी इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है। शहर की बंसल कॉलोनी का क्वारंटीन खत्म होने के बाद 14 दिन और बढ़ा दिए हैं। पहले इसका क्वारंटीन पीरियड सोमवार को खत्म होना था। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने शहर निवासी दो लड़कों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। दोनों युवकों ने पंजाब में एक पॉजिटिव मरीज के साथ ट्रेन में सफर किया था।
विज्ञापन

जिले में अभी तक कुल तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव थे। ये मरीज बंसल कॉलोनी की एक महिला और उसके दो बच्चे थे। दोनों बच्चों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बच्चों को अभी कुछ दिन और अस्पताल में ही रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार बच्चों की एक और सैंपल बच्चों अब सोमवार को ली जाएगी, अगर वह रिपोर्ट भी निगेटिव आती है तो बच्चों को घर भेज दिया जाएगा और उन्हें घर पर ही क्वारंटीन किया जाएगा। वहीं बंसल कॉलोनी का क्वारंटीन पीरियड सोमवार को खत्म होना था। पिछले 31 मार्च से कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग का सर्वे चल रहा है। लेकिन सोमवार से क्वारंटीन का समय 14 दिन और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

मुक्तसर, पंजाब के उपायुक्त ने दो लोगों की दी जानकारी
स्वास्थ्य विभाग ने सिरसा के दो नए संदिग्ध के सैंपल लैब में भेजे हैं। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के उपायुक्त ने सिरसा के सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन को जानकारी दी कि श्री मुक्तसर साहिब में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिस दौरान वह यात्रा कर रहा था उस समय सिरसा के दो युवक उसके सामने की सीट पर बैठे थे। जिस पर दोनों युवकों की पूरी जानकारी पंजाब सरकार ने सीएमओ को दे दी। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिलने के बाद टीम ने दोनों युवकों के सैंपल लेकर लैब में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में हुई 80 लोगों की जांच, सात के रिपोर्ट का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग सिरसा ने पांच दिनों में कुल 125 लोगों की जांच करनी थी। जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 80 लोगों की जांच की है। जिसमें कुल 73 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है जो सभी निगेटिव हैं। वहीं विभाग की ओर से लिए गए सैंपल में सात की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। बीते शुक्रवार को सिरसा में हुई लड़की की मौत के बाद शहर की पटेल कॉलोनी में हड़कंप मच गया था। विभाग ने लड़की का सैंपल लैब में जांच के लिए भेजा था। जिसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। वहीं एक अन्य मरीज की मौत सांस की बीमारी के कारण हुई थी, विभाग ने उसका भी सैंपल जांच के लिए भेजा था। जिसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
अस्पताल को किया सैनिटाइज
जिले में कोरोना वायरस की थर्ड स्टेज शुरू होने के कारण अस्पताल के जनाना वार्ड को जनता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था। जनाना वार्ड का सामान कर्मचारी जनता अस्पताल में शिफ्ट करने में लगे हुए हैं। मरीजों के जनता अस्पताल में शिफ्ट होने के बाद सिविल अस्पताल को सैनिटाइज किया गया।

दोनों बच्चों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं कॉलोनी को 14 दिनों के और क्वारंटीन किया जाएगा। अभी तक सात लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। पंजाब प्रशासन द्वारा जानकारी मिली थी, जिस आधार पर दोनों युवकों के सैंपल लेकर लैब में भेज दिए गए हैं।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed