{"_id":"1c7ebe2aba234a3fed4f6bc489e0bd5e","slug":"third-conseqetive-incident-of-atm-breaking-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में फिर घुसे लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में फिर घुसे लुटेरे
सिरसा।
Updated Thu, 13 Mar 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लगे एटीएम लुटेरों के निशाने पर आ चुके हैं। पिछले 11 दिन के भीतर लुटेरे चार एटीएम को अपना निशाना बना चुके हैं। बुधवार रात नेशनल हाईवे पर वायु सेना केंद्र के समीप एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस लाइन और वायु सेना केंद्र के समीप ऐसी वारदात से पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लग गया है।
लुटेरों ने बुधवार रात सिरसा शहर में वायु सेना केंद्र के पास स्थित कारपोरेशन बैंक के एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया। बैंक प्रबंधक सुशील भाटिया ने बताया कि अज्ञात लुटेरे एटीएम कक्ष में लगे शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करके रुपये निकालने का प्रयास किया।
कुछ लोगों ने शोर मचाया तो लुटेरे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर फरार हो गए। एटीएम मशीन में 11 लाख रुपये की नकदी पड़ी थी, जो सुरक्षित है। पुलिस ने प्रबंधक सुशील भाटिया की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यूं जारी है वारदात
2 मार्च की रात को कार में सवार चार लुटेरे लघु सचिवालय के मुख्य गेट के सामने पुलिस लाइन परिसर में बने एक निजी बैंक के एटीएम मशीन कक्ष में घुसे और तोड़फोड़ की।
सुरक्षा गार्ड कर्ण निवासी मोचीवाली गली ने शोर मचाया तो लुटेरों ने एटीएम कक्ष में लगे खुफिया कैमरे निकाल लिए और अपने साथ ले लेकर फरार हो गए। जाते-जाते लुटेरों ने हवा में फायर किया। सिरसा के सबसे सुरक्षित स्थान पर लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस के हाथ 11 दिन बाद भी खाली हैं।
10 मार्च को अज्ञात लुटेरों ने रानियां क्षेत्र के गांव ओटू में स्थित सेंट्रल बैंक की एटीएम मशीन में तोड़फोड़ करके रुपये निकालने का प्रयास किया। लोगों ने शोर मचाया तो लुटेरे भाग गए। शाखा प्रबंधक जगदीश परिहार के मुताबिक एटीएम मशीन में छह लाख रुपये से अधिक राशि थी। लुटेरों ने एटीएम कक्ष में लगे खुफिया कैमरों को तोड़ दिया। रानियां पुलिस ने केस दर्ज किया, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
11 मार्च को डबवाली स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा के बाहर लगे एटीएम को लुटेरों ने तोड़ने की कोशिश की। रानियां की भांति लुटेरों ने एटीएम मशीन को काटने के लिए मैटल कटर का प्रयोग किया, लेकिन वे मशीन खोलने में नाकाम रहे। पुलिस ने केस दर्ज किया और अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।