फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Thieves entered the shop by breaking the wall, stole cash and packets of beedis and cigarettes.

Sirsa News: दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, नकदी व बीड़ी-सिगरेट के पैकेट चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the shop by breaking the wall, stole cash and packets of beedis and cigarettes.
सीसीटीवी कैमरा में वारदात करते दिखते चोर
सिरसा। शहर की अनाज मंडी स्थित परचून की दुकान में दो युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से नकदी और बीड़ी-सिगरेट के पैकेट चोरी कर ले गए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के सीकर निवासी दिनेश कुमार की सिरसा अनाज मंडी में 21 नंबर दुकान है। दिनेश का कहना है कि देर रात को दो युवक दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ले से 22 हजार रुपये चुरा लिए। इसके अलावा दोनों युवक दुकान से बीड़ी-सिगरेट भी चोरी कर ले गए। दिनेश ने बताया कि अगले दिन सुबह वह दुकान पहुंचा तो देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि देर रात को ऑटो रिक्शा में दो लोग आए थे और उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला के बैंक खाते से साइबर ठग ने निकाले 1.73 लाख रुपये

सिरसा। साइबर ठग ने एक महिला के बैंक खाते से एक लाख 73 हजार रुपये निकाल लिए। महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव तलवाड़ा खुर्द निवासी शैफाली मेहता ने बताया कि 13 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक उसके बैंक खाते से किसी ने एक लाख 73 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से डिटेल निकलवाने पर उसे ठगी का पता चला। इसके बाद उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed