फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Thieves' courage high in Kalanwali, more than 15 thefts in 20 days

Sirsa News: कालांवाली में चोरों के हौंसले बुलंद, 20 दिन में 15 से अधिक चोरियां

Tue, 19 Mar 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 19 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Thieves' courage high in Kalanwali, more than 15 thefts in 20 days
कालांवाली में चोरी की घटना की जानकारी देता पीड़ित। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। पुलिस की उदासीनता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोर एक के बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम देने में लगे हैं। पिछले 20 दिनों में 15 से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। मंगलवार को शहर में चोरों ने एक सैनिक के घर से नकदी व आभूषण चोरी कर लिये। इसके अलावा ताऊ देवीलाल पार्क के पास से एक बाइक चुराकर ले गए। वहीं पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस की कई टीमें चोरी की वारदात सुलझाने में जुटी हुई है।
जंगीर सिंह कॉलोनी निवासी पीड़ित मकान मालिक फौजी भजन सिंह ने बताया कि वह भारतीय सेना में सेवारत है और छुट्टी पर कालांवाली आया हुआ है। वह सोमवार देर शाम अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपने ससुराल गया था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर आया तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। अंदर जाकर जांच की तो करीब 9 हजार रुपये, 25 तोले चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी हो चुका था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य मामले में गगनदीप सिंह ने बताया कि वह डाॅ. लाल पेथ लैब में काम करता है। वह दोपहर को ताऊ देवीलाल पार्क के पास किसी मरीज का सैंपल लेने के लिए गया था। जैसे वह मरीज का सैंपल लेकर घर से बाहर आया तो देखा कि उसकी बाइक चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन




पिछले 20 दिनों में हुई चोरी

29 फरवरी : हंसराज के घर से चोर करीब 40 तोले सोने के जेवरात और साढ़े 3 लाख रुपये चोरी कर ले गए।
भूषण जैन के घर से एक लाख रुपये और एक तोले सोने की बालियां चोरी।
अनिल जैन के घर से एक लैपटाॅप और तीन हजार रुपये चोरी।

2 मार्च : मास्टर गुरतेज सिंह के घर से करीब 11 तोले सोने के आभूषण और करीब सवा लाख रुपये चोरी।

5 मार्च- गुरप्रीत सिंह सोनी के घर से सोने की चार अंगूठी, सोने की दो चेन, तीन तोले का सेट, 20 हजार रुपये चोरी।
राज सिंह मिस्त्री के घर से 4 तोले सोना, 20 तोले चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपये चोरी।

9 मार्च : आढ़ती सतीश सिंगला की दुकान से 25 हजार रुपये चोरी।

10 मार्च : राजू तायल के घर से 18 हजार रुपये चोरी

14 मार्च : अलग-अलग तीन घरों से एलसीडी, गैस सिलेंडर, कपड़े, राशन आदि सामान चोरी।

16 मार्च : सुमन रानी के घर से एक गैस सिलिंडर, 10 किलोग्राम आटा, बर्तन और एक हजार रुपये चोरी।

17 मार्च : संतोष रानी के घर से करीब 12 हजार रुपये, सात तोले चांदी, एक गैस सिलिंडर चोरी।
वीरपाल कौर के घर से 10 हजार रुपये चोरी।



कालांवाली में मेन पावर पूरी है। चौकी प्रभारी, थाना प्रभारी और डीएसपी बदले जा चुके हैं। डीएसपी क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। पुलिस की कई टीमें चोरी की वारदात सुलझाने में जुटी हुई है। आमजन को भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। -सुमेर सिंह, एसपी, पुलिस जिला डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed