फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Thieves broke the locks of the house and stole gold and silver jewelery and one lakh rupees

Sirsa News: चोरों ने घर के ताले तोड़कर चुराए सोने-चांदी के जेवर व एक लाख रुपये

Wed, 05 Mar 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 05 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of the house and stole gold and silver jewelery and one lakh rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के प्रतापनगर में चोर एक घर से सोने-चांदी के जेवर, एक लाख रुपये व अन्य सामान चुराकर ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य फतेहाबाद गए हुए थे। शहर थाना पुलिस ने मकान मालकिन दर्शना देवी की शिकायत पर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में दर्शना देवी ने बताया कि एक मार्च को वह फतेहाबाद में अपनी बेटी के घर गई हुई थी। तीन मार्च को सुबह पड़ोसियों का फोन आया कि आपके घर के ताले टूटे पड़े हैं। इसके बाद वह सिरसा पहुंची। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे के ताले टूट पड़े थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। इस दौरान ट्रंक गायब था, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, एक लाख रुपये व कपड़े थे। जांच करने पता चला कि खेत में खाली ट्रंक पड़ा हुआ है। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो उसमें चोरों की तस्वीर कैद मिली। दर्शना का कहना है कि चोर देर रात ढाई बजे घर में घुसे थे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही चोरी की वारदात की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed