{"_id":"688d01b8f7d94ef6ed0e8e91","slug":"thieves-broke-into-three-shops-in-raniyan-in-one-night-sirsa-news-c-128-1-slko1008-141813-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चोरों ने एक ही रात में रानियां की तीन दुकानों में लगाई सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चोरों ने एक ही रात में रानियां की तीन दुकानों में लगाई सेंध
विज्ञापन
रानियां। शहर के बीडीपीओ रोड से सौरभ मेडीकोज व डीएन इन्वर्टर और शहीद भगत सिंह चौक में स्थित केक की दुकान पर एक ही रात में तीन दुकानों पर चोरी की वारदात हुई है। सुबह दुकानदार जब अपनी दुकान पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले। दुकानदारों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शहीद भगत सिंह चौक पर स्थित केक की दुकान संचालक मुकेश सिंगला ने बताया कि चोर दुकान से तीन हजार रुपये की राशि और खाने-पीने का सामान और दुकान में रखा गोशाला का दानपात्र व उसमें रखी दानराशि चोरी कर ले गए। सौरभ मेडीकोज के संचालक राजकुमार ने चोरों ने उसके मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर गल्ले से दो हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए हैं।
वहीं डीएन इनवर्टर के संचालक अनिल मेहता ने बताया कि वह रात्रि को दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह दुकान पर आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे और दुकान के गल्ले में रखी नकदी, लैपटॉप व अन्य सामान अपने साथ ले गए। दुकान के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरा वारदात कैद हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं इस मामले में रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोर की पहचान कर ली है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।