फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   They entered from the second floor of the adjacent shop and stole two iPhones and cash.

Sirsa News: साथ लगती दुकान की दूसरी मंजिल से घुसे और चुरा ले गए दो आईफोन और नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
They entered from the second floor of the adjacent shop and stole two iPhones and cash.
कालांवाली। पंजाब बस स्टैंड के नजदीक स्थित कमल ऑप्टीकल्स से चोर हजारों रुपये कीमत के दो आईफोन फोन व 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक पंकज ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी दुकान मंगल करके घर चले गए थे। जब सुबह पिता दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर पर ताले लगे हुए लेकिन अंदर लाइट जग रही है। जैसे ही उन्होंने ताले खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि गल्ले में रखे दो आईफोन और 40 हजार रुपये गायब हैं। इसके अलावा दुकान में रखे गोशाला के दानपात्र से भी नकदी गायब थी।
विज्ञापन

दुकानदार पंकज ने बताया कि उनकी दुकान का मेन शटर और दुकान के तीसरी मंजिल पर लगा गेट बिल्कुल सुरक्षित है। चोर दुकान की दूसरी मंजिल से साथ वाली दुकान से आकर फ्लैक्स को हटाकर और शटर को उठाकर दुकान में चोरी की घटना अंजाम देकर फरार हो गए। चोरों ने जिस तरह से दूसरी मंजिल से चोरी की घटना को अंजाम दिया है, वह काफी हैरानी करने वाला है। शहर पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। मौके का मुआयना करने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed