फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There will be no power cut in the festive season, team of 200 personnel formed

Sirsa News: त्योहारी सीजन में बत्ती नहीं होगी गुल, 200 कर्मियों की टीम गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
There will be no power cut in the festive season, team of 200 personnel formed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इस बार त्योहारी सीजन में बत्ती गुल नहीं होने दी जाएगी। इसको लेकर 200 कर्मचारियों की विशेष टीम का गठन किया गया है। इसके साथ ही बिजली निगम के एसई से लेकर एसडीओ तक अलर्ट मोड पर रहेंगे। बिजली निगम ने लोड अपग्रेडेशन का काम भी शुरू कर दिया है। इसके तहत पुराने पोल बदलकर नए पोल लगाने शुरू कर दिए गए हैं।
शहर की सिटी सब डिविजन में 42 हजार उपभोक्ता हैं। पूर्व में त्योहारी सीजन में बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्याओं को शहरवासियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बिजली आपूर्ति नियमित रूप से चले, इसको लेकर विशेष रोडमेप तैयार किया गया है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की रोस्टर वाइज ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर रिजर्व में रहेंगे
अधिकारियों की मानें तो त्योहारी सीजन को देखते हुए बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर रिजर्व में रखे हुए हैं। यदि शहर के किसी क्षेत्र में लोड बढ़ने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो उसे तुरंत प्रभाव से दुरुस्त किया जाएगा। शहर को 28 फीडर से बिजली की आपूर्ति दी जाएगी। दिवाली को लेकर प्रशासन ने अपग्रेडेशन का सिस्टम शुरू कर दिया है। इस दौरान बिजली निगम के करीब 800 लोगाें की टीम काम करेगी। शहर में बिजली निगम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वयं एसई देंगे 24 घंटे देंगे डयूटी
त्योहारी सीजन के चलते बिजली निगम ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों छुट्टियां रद्द कर दी हैं। ऐसे में निगम के सिटी डिवीजन के करीब 200 कर्मचारी 24 घंटे डयूटी पर तैनात रहेंगे। इस दौरान एसई राजेंद्र सभ्रवाल स्वयं शहर के लोगों के लिए हर समय मौजूद रहेंगे। सिटी डिवीजन के एसडीओ, जेई, लाइनमैन व अन्य अधिकारी व कर्मचारी शनिवार व रविवार को भी निगम पहुंचेगे।

बॉक्स
दिवाली पर बढ़ेगी बिजली खपत
हर बार शहर में दिवाली के समय बिजली खपत बढ़ जाती है। घरों की लाइटिंग के कारण अचानक फीडर पर लोड बढ़ जाता है। इस माह सिटी डिवीजन की 2 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई। दिवाली के समय में बिजली की खपत बढ़ने की संभावना है। इसके चलते निगम ने चौकसी बढ़ाई है।




वर्जन
शहर में दिवाली के समय में बिजली बाधित नही होगी। इसके लिए शहर में स्टाफ की अतिरिक्त डयूटी लगा दी गई है। शहर में मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है। -अमित कुमार, एसडीओ सिटी, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed