{"_id":"655b9ccf935a72488d0c240d","slug":"there-will-be-no-excuse-for-leaving-the-station-officers-will-stay-in-the-hostel-sirsa-news-c-128-1-svns1027-10245-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नहीं चलेगा स्टेशन छोड़ने का कोई बहाना, अधिकारी रहेंगे हॉस्टल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नहीं चलेगा स्टेशन छोड़ने का कोई बहाना, अधिकारी रहेंगे हॉस्टल में
Mon, 20 Nov 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
बिजली निगम सिरसा।
सिरसा। जिले में उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारी हर वक्त उपलब्ध रहेंगे। न उन्हें किराये पर रहने की टेंशन होगी और न ही उन्हें सरकारी मकान के लिए चक्कर काटने होंगे। बस, उन्हें जनता की सेवा ही करनी होगी। दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम की इन समस्याओं का स्थायी समाधान विभाग ने निकाला है। प्रदेश में पहली बार बिजली निगम के अधिकारियों के हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। सिरसा के सर्कल कार्यालय में एक हजार स्क्वेयर यार्ड में इस दो मंजिला हॉस्टल का निर्माण होने जा रहा है। जिससे अब अधिकारियों के बार-बार स्टेशन छोड़ने की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।
बता दें कि सिरसा के सर्कल कार्यालय में एक करोड़ 62 लाख 58 हजार रुपये की लागत से दो मंजिला हाॅस्टल का निर्माण किया जाएगा। जिसका टेंडर 24 नवंबर को ओपन होने जा रहा है। अधिकारियों की माने तो टेंडर ओपन होने के बाद उम्मीद है कि दिसंबर माह या नए साल पर हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसको लेकर ड्राइंग पहले से तैयार की जा चुकी है। संवाद
हॉस्टल में यह होगी सुविधा
हाॅस्टल में विशेष रूप से बड़े सात एसी कमरों का निर्माण किया जाएगा। बड़ा किचन होगा और कर्मचारियों के कमरे होंगे। जिनकी ड्यूटी वहां पर रहेगी। इसके अतिरिक्त मेस बनाई जाएगी। जहां पर अधिकारियों को उनकी इच्छा और घर जैसा खाना उपलब्ध करवाया जाएगा। वाहनों के पार्किंग की जगह होगी। सभी कमरे पूरी तरह से एसी रहेंगे। हॉस्टल के अंदर विशेष रूप से पार्क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
क्यों पड़ी जरूरत
विभाग के अधिकारियों की माने तो एसई, एक्सईएन और एसडीओ स्तर के अधिकारी सरकारी आवास और किराये के चक्कर में अपनी बदली बार-बार गृह क्षेत्र करवा रहे थे। इस कारण जिले में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में दिक्कत आ रही थी। वहीं विकास कार्य भी विभाग तेजी से नहीं कर पा रहा था। इसलिए मुख्यालय ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालते हुए हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया।
आमजन को यह होगा फायदा
हॉस्टल बनने से एसई्र, एक्सईएन व एसडीओ स्तर के कर्मचारियों को देर रात आने-जाने और फील्ड में आने वाली समस्याओं के समाधान करवाने में दिक्कत नहीं आएगी। सरकारी हॉस्टल होने के कारण सभी एक जगह होंगे तो विकास कार्यों के प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने में दिक्कत नहीं आएगी। इससे आमजन के हर छोटे से बड़े कार्य को आसानी से अधिकारी कर सकेंगे। जबकि दूर-दूर होने पर कई प्रोजेक्ट अधर में लटक जाते है। एक छत के नीचे होने से हर प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जा सकेगा।
इस प्रकार है अधिकारियों की संख्या
सर्कल कार्यालय में अधीक्षक अभियंता हैं। उसके उपरांत चार एक्सईएन व 16 के करीब एसडीओ कार्यरत हैं। सिरसा के कालांवाली, ऐलनाबाद, डबलावी, रोडी, रानियां आदि क्षेत्रों एडीओ कार्यरत हैं। ऐसे में वहां पर उनके रहने की व्यवस्था पहले से है।
सिरसा में सर्कल कार्यालय में अधिकारियों के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। इस हॉस्टल में एसई, एक्सईएन व एसडीओ रह सकते हैं। शादीशुदा पति और पत्नी ही रह सकते हैं। उसी अनुरूप कमरों का निर्माण किया गया है। हॉस्टल में मेस से लेकर अन्य सुविधाएं होंगी। ताकि अधिकारियों को घर जैसा खाना मिले और उन्हें रहने की परेशानी का सामना न करना पड़े। टेंडर लगाया जा चुका है और जल्द ही ओपन जाएगा।
-सुदीप बामल, एक्सईएन, सिविल, डीएचबीवीएन