{"_id":"584073b84f1c1b0e1ede7d77","slug":"there-was-a-train-ride-down-time-changed-schools-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें और बसें हुई लेट, स्कूलों का बदला समय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें और बसें हुई लेट, स्कूलों का बदला समय
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। ठंड ने दस्तक दे दी है। वीरवार को सुबह घने कोहरे ने जहां लोगों को गर्म वस्त्रों की याद दिला दी वहीं वाहनों की रफ्तार भी धीमी कर दी है। कोहरे के कारण सुबह साढे़ नौ बजे तक दृष्टिता 10 मीटर तक थी बाद में धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगा। करीब 11 बजे जाकर धूप निकल पाई। पहले दिन कोहरे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस ने सभी प्वाइंटों पर मोर्चे संभाल लिए।
आज सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह पड़े कोहरे के कारण लोगों ने गर्म वस्त्र निकाल लिए और घरों से बाहर गर्म वस्त्र पहन कर ही निकले। सुबह होते ही घना कोहरा पड़ने लगा। साढे़ नौ बजे तक दृष्टिता 10 मीटर या इससे भी कम रही। इस कारण वाहनों की गति धीमी हो गई। दिल्ली व अन्य लंबी दूरी से रात को और सुबह जल्दी चलने वाली बसें एक घंटे तक की देरी से पहुंची। इसी प्रकार सुबह की ट्रेनें भी आधा से एक घंटा तक देरी से पहुंची। सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों की गति 10 बजे तक धीमी रही। लोगों को कोहरे के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ा। धुंध के कारण होने वाले हादसों को लेकर यातायात पुलिस ने भी मोर्चे संभाल लिए हैं। सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिस की तैनाती कर दी गई है। मौसम के जानकारों के अनुसार अब पारा निरंतर गिरता जाएगा और दो सप्ताह तक कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। आज पारा 29.8-13.2 से गिर कर 28.4-11.7 पर आ पहुंचा। शुक्रवार और शनिवार को भी कोहरा पड़ने की संभावना जताई जा रही है। गर्म खाद्य वस्तुओं की बिक्री में एक दम से उछाल आ गया है। स्टेशन अधीक्षक अमर सिंह ने बताया कि आज कोहरे के कारण सुबह की ट्रेनें कुछ समय की देरी से पहुंची। कोहरे के कारण ट्रेनें रद्द होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण गति में कमी आ जाना स्वाभाविक है।
----------------------
स्कूलों का बदला समय
सर्दियों में धुंध व कोहरे के दृष्टिगत शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को पत्र लिख कर स्कूलों के समय में बदलाव की सूचना भेज दी है। बदला हुआ समय आज से ही लागू है। शिक्षा निदेशक द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि एक दिसंबर से आगामी फरवरी के अंत तक स्कूलों का समय साढे़ नौ बजे से साढे़ तीन बजे तक किया गया है। इससे पूर्व यह समय आठ बजे से ढाई बजे तक था। सभी स्कूलों में नई समयसारिणी को आज से लागू कर दिया गया है। गौरतलब है कि कोहरे के दौरान कड़ाके की ठंड में विद्यार्थियों को घरों से जल्दी निकलने में भारी परेशानी होती है। खासकर स्कूल बैन से स्कूलों तक आने वालों को।