{"_id":"610c24718ebc3e88e816c449","slug":"there-was-a-power-failure-for-one-hour-in-the-civil-hospital-the-patient-was-upset-sirsa-news-hsr608145231","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में भरी दोपहर एक घंटा बिजली रही गुल, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में भरी दोपहर एक घंटा बिजली रही गुल, मरीज परेशान
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बिजली गुल होने के बाद अंधेरे में बैठे मरीज और तीमारदार
- फोटो : Sirsa
सिरसा। नागरिक अस्पताल में बिजली ठप होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को दोपहर करीब 12 बजे फाल्ट के कारण अस्पताल की बिजली गुल हो गई। बिजली जाने के बाद अस्पताल परिसर में अंधेरा छा गया। अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड व कुछ कमरों में इनवर्टर लगा होने के कारण वहां कुछ राहत थी।
दोपहर के समय करीब एक घंटे तक बिजली ठप रहने के कारण वहां इलाज करवाने के लिए मरीज, उनके तीमारदार व छोटे बच्चे बेहाल दिखाई दिए। बिजली गुल होने के कारण डॉक्टरों को भी मरीजों के उपचार में काफी परेशानी उठानी पड़ी। अल्ट्रासाउंड केंद्र, रक्तदान केंद्र की भी बिजली गुल रही।
ओवरलोड होने से जली अस्पताल में बिजली की तार
बिजली आपूर्ति ठप होने का कारण ओवरलोड बताया गया। अस्पताल के बिजली विंग के चार कर्मचारी तारों को सही करने में लगे रहे। बिजली जाने के बाद जेनरेटर चला दिया जाता है लेकिन ओवरलोड होने के कारण वायरिंग में फाल्ट आ गया और तारें जल गई। जिसके बाद इन तारों को सही किया गया है।
विज्ञापन
ओपीडी में अब भी काटी जा रही है हाथ से पर्ची
नागरिक अस्पताल में पिछले करीब 20 दिनों से कंप्यूटरों के सर्वर रूम की बैटरियां डेड पड़ी हैं। जिस कारण अस्पताल में मरीजों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। ओपीडी काउंटर पर नियुक्त कर्मचारी हाथ से ओपीडी स्लिप बनाकर देते हैं। मरीज के संबंध में जानकारी लिखने के चक्कर में कंप्यूटर की अपेक्षा ज्यादा समय लगता है जिस कारण दिनभर मरीजों की लाइनें लगी रहती है।