फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There was a boom in lifting after strictness: Five lakh bags of wheat were lifted in a day from the mandis of the district

सख्ती के बाद उठान में आई तेजी: जिले की मंडियों से एक दिन में पांच लाख बैग गेहूं का हुआ उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
There was a boom in lifting after strictness: Five lakh bags of wheat were lifted in a day from the mandis of the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता की ओर से मंडी का निरीक्षण किए जाने के बाद उठान में कुछ तेजी आते हुए दिखाई दे रही है। जिले की मंडियों में वीरवार को पांच लाख बैग (2.5 लाख क्विंटल) का उठान हुआ है। इससे पहले रोजाना करीब दो लाख बैगों का ही उठान हो पाता था। मंडियों में अभी भी 27 लाख 31 हजार क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है। इसका जल्द उठान करवाने को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए हैं।
जिले की मंडियों में अब तक 36 लाख 22 हजार 841 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 27 लाख 31 हजार 910 क्विंटल गेहूं का उठान बाकी है। अब तक आठ लाख 90 हजार 931 क्विंटल गेहूं का ही उठान हो पाया है। एक दिन में ही ट्रकों के माध्यम से दो लाख 70 हजार क्विंटल गेहूं यानी पांच लाख 40 हजार बैगों का उठान हुआ है।
विज्ञापन

वीरवार को उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ फसल की खरीद व उठान कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि मंडियों से उठान का कार्य तेज गति से होना चाहिए, ताकि फसल लेकर आने वाले किसानों को भी पर्याप्त जगह मिले और उन्हें अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही सभी मंडियों में बिजली-पानी, पेयजल, शौचालय, तिरपाल, प्लास्टिक बैग आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो ठेकेदार उठान कार्य में लेटलतीफी करता है तो उसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उठान के लिए ट्रक व श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए या फिर ट्रकों के फेरों में बढ़ोतरी की जाए। बैठक में डीएफएससी कप्तान सिंह, डीएम हैफेड मांगेराम, एफसीआई के अधिकारी असीम, हरियाणा भंडारण निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने अनाज मंडी में लिया गेहूं की खरीद का जायजा
फोटो : 31
डबवाली। एसडीएम अभय सिंह ने वीरवार को डबवाली अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीद प्रक्रिया से जुड़े संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को अपनी फसल को बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खरीद प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खरीद केंद्रों पर बिजली, पीने का पानी, बारदाना तथा सफाई व्यवस्था का समुचित प्रबंध करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed