Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There is no drainage, mosquitoes are breeding

Sirsa News: तीन दिन पहले हुई बारिश, अब तक नहीं हुई जलनिकासी, पनप रहे मच्छर

Tue, 03 Sep 2024 06:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 03 Sep 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
There is no drainage, mosquitoes are breeding
सिरसा। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद अब भी शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे डेंगू और मलेरिया समेत कई बीमारियां फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

संवाददाता ने सोमवार सुबह 11 बजे शहर के कई क्षेत्रों में जाकर पड़ताल की। इस दौरान शहर के पॉश इलाकों के साथ ऑटो मार्केट, डीसी कॉलोनी, सेक्टर-19, सेक्टर-20 के प्लॉट, जेजे कॉलोनी, बरनाला रोड, डबवाली रोड, हिसार रोड, बेगू रोड, चतरगढ़ पट्टी इलाकों में तीन दिन बाद भी पानी की निकासी नहीं हुई है।
विज्ञापन

गलियों, दुकानों के बाहर पर टायरों, खाली प्लाॅट, रिहायशी कॉलोनियों में जमा पानी में मच्छर और अन्य जीव पैदा हो रहे हैं। इससे आसपास के दुकानदार और मोहल्ला वासी परेशान हैं। ऑटो मार्केट के वाहन मिस्त्री सोहन लाल ने बताया कि बारिश के बाद से ही सड़कों पर पानी जमा है। निकासी के लिए कोई विशेष प्रबंध नहीं किए गए हैं। हालांकि पिछले दिनों प्रशासन की ओर से ऑटो मार्केट में सड़क तो बनवा दी, लेकिन जल निकासी के प्रबंध न होने के कारण परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी ही दूर चलने पर एक चाय विक्रेता ने बताया कि ऑटो मार्केट बनने के बाद यही हाल है। कुछ दिन पहले बारिश हुई तो कई युवा नेता आए थे। उन्होंने मशीन लगाकर पानी निकलवाया था। अब फिर से बारिश हुई है तो दोबारा वही हालात पैदा हो गए। प्रशासन भी समस्या नहीं सुलझा रहा है। डबवाली रोड के दुकानदार सतपाल ने बताया कि जलभराव से सब परेशान हैं। जमा पानी में मच्छर पनपने से बीमारियां भी फैल रही हैं।

फैल रहा डेंगू-मलेरिया, पांच दिन में मिल चुके हैं 10 मरीज
शहर में डेंगू व मलेरिया ने दस्तक दे दी है। पिछले पांच दिनों में डेंगू व मलेरिया के पांच- पांच मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें की ओर से लगातार शहर का सर्वे करवा आशंकित मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं, वहीं घरों की जांच कर लार्वा को नष्ट करवा कर मालिकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की 55 टीमें ग्राउंड पर काम कर रही है। अब तक लार्वा मिलने पर 1350 घरों को नोटिस दिए जा चुके हैं।





शहर की इंद्रपुरी कॉलोनी में सोमवार को डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया है। सर्वे के दौरान स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर लोगाें के घर में रखे कूलर और पानी की टंकी में मच्छरों के लारवा की जांच की। इसके बाद डेंगू की जांच के लिए सोमवार को किसी संदिग्ध मरीज के खून का नमूना नहीं लिया गया है। - गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed