{"_id":"6605b68bc1ebfa26bb013a47","slug":"there-is-hope-of-opening-bathinda-dabwali-highway-which-was-closed-for-two-months-police-asked-for-time-till-30-sirsa-news-c-128-1-sir1002-117492-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दो माह से बंद बठिंडा डबवाली हाईवे खुलने की जगी उम्मीद, पुलिस ने 30 तक मांगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दो माह से बंद बठिंडा डबवाली हाईवे खुलने की जगी उम्मीद, पुलिस ने 30 तक मांगा समय
Thu, 28 Mar 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। दो माह से बंद डबवाली बठिंडा हाईवे को लेकर व्यापारियों को हो रहे नुकसान के चलते व्यापारियों ने वीरवार को रोष प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे ही दुकानदार, व्यापारी नेता गोल चौक पर एकत्रित हो गए। वहीं लोगों के एकत्रित होने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया।
डीएसपी किशोरी लाल व एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने सभी से बातचीत की और आश्वासन दिया कि 30 मार्च तक हाईवे खुलवा दिया जाएगा। जिसके बाद व्यापारी नेता व आमजन मान गए। वहीं व्यापारियों ने प्रशासन को चेताया कि अगर 30 मार्च सुबह 10 बजे तक हाईवे नहीं खुलता है तो 11 बजे सभी व्यापारी गोल चौक पर धरना शुरू कर देंगे और बाजार बंद कर हड़ताल करेंगे।
बता दें कि जीटी रोड के दुकानदारों ने बॉर्डर पर धरनारत किसान यूनियन के पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। किसानों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह प्रशासन के काम में दखलअंदाजी नहीं करेंगे। इसके बारे में वे लिखकर देने को तैयार हैं। इसके बाद व्यापारियों ने एक मांगपत्र मार्केट के व्यापारियों हस्ताक्षर करवाकर डीएसपी किशोरीलाल को ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि दो दिनों के अंदर हाईवे खुलवा दिया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल प्रधान गुरदीप कामरा दर्दी, सुखविंदर सिंह काका, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन महासचिव राजेश जिंदल, नगर परिषद प्रधान टेक चंद छाबड़ा, उप प्रधान अमनदीप बांसल, बिट्टू वर्मा, सुमीत अनेजा पार्षद, सुनील छिंदा पार्षद, संदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
दो माह से बंद है हाईवे
डबवाली बठिंडा हाईवे दो माह से बंद है। जनवरी माह में किसान के दिल्ली कूच के आह्वान के साथ ही इस हाईवे को बंद कर दिया गया। जिसके बाद अभी तक हाईवे नहीं खुला है। आचार संहिता के बाद भी हाईवे बंद है। वहीं किसान भी हाईवे के नाके पर शांतिपूर्वक बैठे हैं। हाईवे बंद होने के कारण पंजाब के साथ पूरी तरह से व्यापारिक रिश्ता डबवाली के व्यापारियों का खत्म हो गया। डबवाली के साथ लगते पंजाब के गांवों के ग्राहक भी अब डबवाली नहीं आ रहे है। जिससे व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।