{"_id":"6144df478ebc3ebd88791665","slug":"there-are-permanent-points-for-putting-up-hoardings-on-the-roofs-of-shops-shopkeepers-charge-rent-for-putting-up-hoardings-sirsa-news-hsr6119919161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों की छतों पर बने है होर्डिंग लगाने के लिए स्थायी प्वाइंट, दुकानदार वसूलते हैं होर्डिंग लगाने का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों की छतों पर बने है होर्डिंग लगाने के लिए स्थायी प्वाइंट, दुकानदार वसूलते हैं होर्डिंग लगाने का किराया
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट के पोल पर लगी होर्डिंग उतारते नप कर्मचारी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के चौक चौराहों पर बनी बड़ी दुुकानों और शोरूम की छतों पर संचालकों की ओर से होर्डिंग लगाने के लिए बड़े प्वाइंट बनाए गए है। इन स्थानों पर होर्डिंग लगाने के लिए संचालक विज्ञापनदाताओं से किराया भी वसूलते हैं। यह होर्डिंग नगर परिषद की ओर से लगाए गए यूनी पोलों से भी काफी ऊंचाई पर लगाए जा रहे हैं।
नगर परिषद ने शहर के कई स्थानों पर यूनी पोल लगा कर होर्डिंग लगाने के प्वाइंट तय किए है। लेकिन शहर मुख्य चौक-चौराहों, रोड के साथ लगते बड़े शोरूम और दुकानदार संचालकों ने मुनाफा कमाने का अपना अलग से ही रास्ता निकाल लिया। चार से पांच मंजिला भवन के ऊपर संचालकों की ओर से स्थायी प्वाइंट बनाए गए हैं। जिन पर होर्डिंग लगाने का रेट भी तय किया हुआ है। दुकानदार माह के अनुसार इन होर्डिंग को लगाने का रेट तय करते हैं और समय पूरा होते ही उसे उतार देते है और नई होर्डिंग को लगा देते हैं। यह होर्डिंग नगर परिषद के लगाए हुए यूनी पोलो से भी काफी ऊंची होते हैं। इन होर्डिंग को लगाने का खेल बिना अनुमति के ही चल रहा है।
नगर परिषद ने चलाया होर्डिंग हटाने का अभियान
अमर उजाला द्वारा अवैध होर्डिंग संबंधित समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को शहर में लगे अवैध होर्डिंग को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। चौक चौराहों पर लगे इन होर्डिंग्स को उतारा गया। नगर परिषद से सफाई निरीक्षक धर्मेंद्र फौजी ने बताया कि शहर के अलग-अलग स्थानों पर बिना अनुमति के लगे होर्डिंग को हटाने के लिए नगर परिषद की ओर से चलाया गया अभियान अब लगातार जारी रहेगा। बिना अनुमति के किसी भी स्थान पर होर्डिंग नहीं लगाने दी जाएगी। अगर कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के होर्डिंग लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
होर्डिंग लगाने के लिए यूनी पोलों को लगाया गया है। इन यूनी पोलों के अलावा किसी भी स्थान पर होर्डिंग लगी पाई जाती है तो उन्हें उतरवाया जाएगा। दुकानदार बिना अनुमति के अपनी दुकान पर होर्डिंग नहीं लगवा सकते।
-संदीप सोलंकी, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद सिरसा।

डाकघर के समक्ष स्थित सार्वजनिक शौचालय पर लगी होर्डिंग। - फोटो : Sirsa