{"_id":"659046f02de3e0e7390734d9","slug":"theft-incidents-increased-with-fog-and-cold-sirsa-news-c-128-1-svns1027-12700-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धुंध और सर्दी के साथ बढ़ीं चोरी की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धुंध और सर्दी के साथ बढ़ीं चोरी की वारदात
विज्ञापन
सिरसा। धुंध व सर्दी के मौसम के चलते चोरी की घटनाएं शहरी और ग्रामीण एरिया में बढ़ गई हैं। शहर व ग्रामीण एरिया में दो दिनों में चोरी की कई घटनाएं देखने को मिली हैं। पुलिस गश्त के बाद चोरी की घटनाएं बढ़ना कई सवाल खड़े करता है।
वारदात एक :
ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 1 में चोर एक बंद मकान से 35 से 40 हजार की नगदी सहित हजारों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस को दिए बयानों में मकान मालिक मुकेश गोयल ने बताया कि बीती 23 दिसंबर को वह परिवार सहित वृंदावन गया हुआ था। मकान के कमरों व मेन गेट को वह ताले लगाकर गया था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर 35 से 40 हजार की नगदी, एक सोने की अंगूठी, सोने के कान के कोके व चांदी की पाजेब भी चोरी कर लिए। बीती शाम को जब वे घर आए तो घटना का पता चला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो उपरोक्त सामान गायब था। अपने स्तर पर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
वारदात दो :
सिरसा शहर के चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र में एक बंद मकान से चोर 20 हजार रुपये की नगदी सहित आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस को दिए बयानों में मकान मालिक गुरमीत कौर ने बताया कि बीती 28 दिसंबर को वह रिश्तेदारी में गई हुई थी। घर के कमरों व मेन गेट को वह ताले लगाकर गई थी। पीछे से चोरों ने मकान में घुसकर अलमारी से 20 हजार रुपये की नगदी व एक जोड़ी कान के टोपस चोरी कर लिए। 29 दिसंबर की शाम को जब वह वापस आई तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो उपरोक्त सामान गायब था।
विज्ञापन
वारदात तीन :
गांव सादेवाला में एक बंद मकान से दिनदहाड़े चोर 20 हजार रुपये की नगदी व 6 तोले सोना चोरी कर ले गए। पुलिस को दिए बयानों में मकान मालिक रणजीत सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर की सुबह वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान में दस्तक दी और अलमारी में रखी 20 हजार रुपये की नगदी व 6 तोले सोने के आभूषण चोरी कर लिए। सायं करीब 3 बजे जब वे वापस आए तो घटना का पता चला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो उपरोक्त सामान गायब था। अपने स्तर पर आस पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि पुलिस ने इन सभी मामलों पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू की है।
वारदात चार
:
गौरीवाला के गांव बिज्जुवाली निवासी रमेश कुमार पुत्र पूर्णा राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार सहित 28 दिसंबर को गांव अहमदपुर दारेवाला गया हुआ था। जब शाम को अहमदपुर दारेवाला से वापस आया तो बेडरूम का ताला टूटा हुआ था। बेड में रखी 14700 रुपये की नकदी गायब थी। गौरीवाला पुलिस चौकी ने रमेश कुमार की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वारदात पांच :
डबवाली निवासी भवनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव सुखेरा खेड़ा में उसके खेत है। खेतों में 10 एचपी का सोलर पंप लगा हुआ है। जिस पर कंट्रोलर भी लगा हुआ है। 28 दिसंबर को जब खेतों की देखभाल के लिए गया तो देखा कि सोलर पंप का कंट्रोलर गायब है। आसपास पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। चौटाला पुलिस चौकी पुलिस ने भवनेश कुमार की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।