{"_id":"698b735edac7b4ed7e083b7c","slug":"theft-in-shop-store-sirsa-news-c-128-1-sir1002-152824-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीढि़यों के रास्ते घुसकर दुकान के स्टोर से गेहूं व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीढि़यों के रास्ते घुसकर दुकान के स्टोर से गेहूं व सामान चोरी
Tue, 10 Feb 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। गांव रोहिड़ांवाली में चोर रात के समय एक किराने की दुकान के पीछे बने स्टोर में घुसकर गेहूं व अन्य सामान चोरी कर ले गए। ओढ़ां थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार भाल सिंह ने बताया कि रोजमर्रा के अनुसार सेमवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह जब वह दुकान खोलकर पीछे बने स्टोर में गया तो देखा कि गेहूं व अन्य सामान गायब था जबकि कुछ सामान बिखरा पड़ा था। फिर उसने इधर-उधर देखा तो गेहूं के 2 बैग छत पर तथा 3 बैग साथ लगते प्लाट में पड़े थे जबकि अन्य 2 बैग गायब थे।
दुकानदार भाल सिंह ने बताया कि उसकी दुकान के पीछे बने स्टोर में छत पर जाने के लिए जो सीढि़यां बनी हुई हैं उस पर गेट नहीं लगा हुआ है। चोर उन्हीं सीढि़यों के रास्ते स्टोर में दाखिल हुए और स्टोर से 2 बैग गेहूं, 1 बैग सर्फ व 1 बैग तंबाकू चोरी कर ले गए।