Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   life jail in brother in law murder

Sirsa News: साले की रॉड से हत्या करने वाले जीजा को उम्रकैद

Thu, 12 Nov 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 12 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
life jail in brother in law murder
अदालत से
विज्ञापन

फैक्टरी में खाना खाने दौरान दोनों के बीच हुआ था झगड़ा
फैक्टरी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की थी प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला एवं सत्र न्यायालय ने साले की हत्या के मामले में आरोपी जीजा विकास भारती को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने उसे उम्रकैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि न भरने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
दोषी विकास भारती बिहार के गया जिले के बारा गांव का निवासी है। यह घटना 12 मार्च 2022 को रात करीब 11 बजे हुई थी। यह वारदात रानियां रोड पर स्थित पवन स्टील इंडस्ट्रीज नामक फैक्टरी में हुई। फैक्टरी मालिक पवन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी फैक्टरी में 25 मजदूर काम करते हैं। मृतक रामी उर्फ रामू भी उनकी फैक्टरी में एक मजदूर था। रामू चंदन भारती का बेटा था। पवन कुमार को एक मजदूर ने फोन कर बताया कि विकास भारती ने अपने साले रामी उर्फ रामू के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
सूचना मिलने पर पवन कुमार तुरंत अपनी फैक्टरी पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ रामू को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया। डॉक्टरों ने रामू की हालत गंभीर देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही रामू की मौत हो गई। मजदूरों ने फैक्टरी मालिक को बताया कि विकास भारती और रामी उर्फ रामू के बीच खाना खाने के दौरान झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के दौरान गुस्से में आकर विकास ने रामी के सिर पर रॉड मार दी थी।

न्यायालय का फैसला
शहर थाना पुलिस ने आरोपी विकास भारती के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने विकास भारती को 14 मार्च 2022 को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को इस मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायालय में हुई। सरकारी अधिवक्ता पलविंदर सिंह ने न्यायालय से विकास भारती को सख्त सजा देने का अनुरोध किया। न्यायाधीश पुनीश जिंदिया ने सभी पक्षों को सुनने के बाद विकास भारती को दोषी ठहराया। न्यायालय ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed