फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   theft in house

Sirsa News: मकान से दिनदहाड़े 70 हजार रुपये व जेवरात चोरी

Tue, 14 Apr 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 14 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
theft in house
सत्संग सुनने गई थी मालकिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चत्तरगढ़ पट्टी में चोरों ने रविवार को दिनदहाड़े एक मकान में वारदात को अंजाम दे दिया। चोर मकान से 70 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में रिंकू कुमारी ने बताया कि 12 अप्रैल 2026 को सुबह साढ़े दस बजे वह घर के मेन गेट पर ताला लगाकर सत्संग सुनने के लिए डबवाली रोड गई थी। दोपहर करीब एक बजे जब वह वापस लौटी तो घर के अंदर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर सामान चेक करने पर अलमारी से 70 हजार रुपये व 10 ग्राम सोने के दो जोड़ी टॉप्स व एक जोड़ी चांदी की पाजेब गायब मिली।
विज्ञापन

इसके बाद रिंकू ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी रोहताश कुमार का कहना है कि जल्द ही चोरी की वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
फार्म हाउस से सीसीटीवी कैमरा व सामान चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। केलनियां रोड स्थित एक फार्म हाउस में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से सीसीटीवी कैमरा, गैस सिलिंडर, पानी की मोटर, बर्तन सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। शहर थाना पुलिस ने फार्म हाउस मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राम कॉलोनी सिरसा निवासी फार्म हाउस मालिक शुभम सोनी ने बताया कि 9 अप्रैल को वह फार्म हाउस पहुंचा तो कमरे व रसोई के गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। सीसीटीवी कैमरा भी गायब था। जांच में पता चला कि चोरों ने गैस सिलिंडर, पानी की मोटर, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान चुराया है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये है।
जांच अधिकारी इकबाल सिंह का कहना है कि पुलिस जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी।
गली में खड़ी पिकअप गाड़ी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के बी ब्लॉक से चोर गली में खड़ी एक पिकअप गाड़ी चोरी करके ले गए। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बी ब्लॉक निवासी मनविंदर सिंह ने बताया कि वह पिकअप गाड़ी किराये पर चलाता है। हर रोज की तरह उसने अपनी गाड़ी 12 अप्रैल को गली में खड़ी की थी। सोमवार सुबह उसने गली में आकर देखा तो पिकअप गायब मिली। काफी तलाश करने पर भी पिकअप का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी विक्रम सिंह का कहना है कि जल्द ही चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed