फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   theft in house

Sirsa News: मकान से सोने के जेवरात व नकदी चुराए

Thu, 12 Feb 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 12 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
theft in house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऐलनाबाद। ऐलनाबाद के वार्ड नंबर सात में चोरों ने बुधवार को मकान से सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के व 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक सत्यनारायण पारीक ने बताया कि उसकी मां कलावती देवी का निधन हो गया था। इसलिए वह परिवार सहित सात दिन के लिए गांव रिसालिया खेड़ा चला गया। 11 फरवरी को लौटा तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। संदूक खोलकर देखा तो चांदी के 25 सिक्के, सोने की अंगूठी व 15 हजार रुपये गायब मिले। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी शमशेर सिंह का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरी की वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed