फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   theft in four stores

चार दुकानों का ताला तोड़कर चोरी, एक काबू

Wed, 09 Sep 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
theft in four stores
शहर में चोरी और छीना-झपटी जैसी घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार की देर रात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर 21 मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित नकदी चुरा कर फरार हो गए। चोर मुंह ढककर लोहे की राड से दुकानों के ताले तोड़ते सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं व्यापारियों ने जिला प्रशासन से शहर में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के खुह वाला बाजार में स्थित रिद्वि-सिद्वि मोबाइल गैलरी के संचालक हेमंत जैन ने बताया कि चोर उसकी दुकान का ताला व शटर तोड़कर गल्ले से करीब 12 सौ रुपये की नकदी, रिपेयरिंग के लिए आए सात मोबाइल समेत लगभग 35 हजार रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। दूसरे मामले में अनाज मंडी गेट के सामने खोखा मार्केट में स्थित देसराज टेलीकॉम के संचालक ने बताया कि करीब 3 बजे उसके पास पुलिस का फोन आया कि आपकी दुकान में चोरी हो गई है। जिसके बाद उन्होंने जब दुकान में आकर देखा तो दुकान से करीब 14 नये मोबाइल व अन्य मोबाइल का सामान गायब था। तीसरे मामले में वाटर वर्कर्स रोड पर स्थित केशव कलेक्शन के संचालक ने बताया कि उनका मकान दुकान के ऊपर ही है। गत करीब 3 बजे उन्हें दुकान का शटर खुलने का अहसास हुआ। जब उन्होंने दुकान की छत से नीचे देखा तो दुकान का शटर खुला हुआ था। इस दौरान उन्होंने जब शोर मचाया तो मुंह ढका हुआ एक चोर भागने में सफल रहा। उन्होंने नीचे आकर देखा तो दुकान के गल्ले से करीब 3 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चौथे मामले में इंद्रा मार्केट में स्थित गर्ग मोबाइल गिफ्ट गैलरी के संचालक इशु गर्ग व नवीन गर्ग ने बताया कि मंगलवार रात्रि दो चोरों ने उनकी दुकान के भी दो ताले तोड़कर चोरी का काफी प्रयास किया। लेकिन काफी समय तक भी जब सेंटर लॉक नहीं खुला तो चोर वहां से चले गए। उन्होंने बताया कि उनके साथ लगती हलवाई की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में दो मुंह ढके युवक लोहे की रॉड से दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
उनके पास अभी दो दुकानों के ताले टूटने की सूचना है, इन दोनों वारदात में शामिल दो आरोपियों में से एक युवक को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर काबू कर लिया है। जल्द ही चोरी की वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्यावान, थाना प्रभारी कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed