फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The young man who came as a delivery boy showed a knife and snatched the chain from the woman

डिलिवरी ब्वॉय बनकर आए युवक ने चाकू दिखा महिला से छीनी चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
The young man who came as a delivery boy showed a knife and snatched the chain from the woman
चैन स्नैचिंग मामले की जानकारी देते पीड़िता। - फोटो : Sirsa
सिरसा। फ्रेंडस कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर को डिलिवरी ब्वॉय बनकर घर में पहुंचे युवक ने चाकू की नोक पर बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। युवक ने चाकू से महिला के हाथ पर वार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को धक्का मारकर रसोेई में बंद कर दिया और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला अमृत कौर पत्नी हरविंद्र सिंह ने बताया कि वह घर में थी। दोपहर के समय बैग टांगे एक युवक पैदल ही घर के बाहर आया। उसने बुलाकर कहा कि आपका पार्सल आया। जब महिला ने नाम व मोबाइल नंबर पूछा तो वह कुछ नहीं बता पाया। इसके बाद महिला वापस घर में चली गई। पीछे-पीछे युवक भी घर में प्रवेश कर गया। पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसके गले पर चाकू लगा दिया और चेन छीन ली। इसके बाद उसके हाथ पर चाकू से वार कर दिया और धक्का देकर उसे गिरा दिया। इस दौरान युवक रसोई के दरवाजे को बंद कर फरार हो गया। उक्त युवक द्वारा छीनी गई चेन करीब डेढ़ से दो तोले की थी। युवक के फरार होने के बाद उसने शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

वर्जन
बुजुुर्ग महिला से चेन छीनने के मामले में पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत आई थी। बुजुर्ग महिला अस्पताल में दाखिल है। मौके का मुआयना किया गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगमीत सिंह, चौकी प्रभारी, खैरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed