फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The young man held the girl hostage, raped her, on the pretext of marriage, the accused beat her along with the father

Sirsa News: युवती को बंधक बना युवक ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा दिया, आरोपी ने पिता के साथ मिलकर मारपीट की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
The young man held the girl hostage, raped her, on the pretext of marriage, the accused beat her along with the father
सिरसा। शहर की एक युवती को पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूट कर सिरसा पहुंची, जहां आरोपी युवक और उसके पिता ने बस स्टैंड पर उसके साथ मारपीट की। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सुनीता रानी ने बताया कि शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में उसकी मुलाकात इंद्रजीत से हुई थी। आरोपी ने कोर्ट मैरिज के नाम पर पीड़िता से सभी दस्तावेज ले लिए, लेकिन बाद में शादी करने से मना कर दिया और उसे अपने घर में बंधक बना लिया। इस दौरान आरोपी युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।पीड़िता किसी तरह आरोपी के घर से भागने में सफल रही और बठिंडा में अपना इलाज कराया। एक जनवरी को वह सिरसा बस स्टैंड पर पहुंची, जहां इंद्रजीत और उसका पिता पहुंच गए और उसके साथ मारपीट की। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed